केरल में कौन होगा सीएम?: जल्द शुरू होगी कांग्रेस के विधायक दल की बैठक; पर्यवेक्षक माकन और वासनिक रहेंगे मौजूद

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

तिरुवनंतपुरम 07 मई 2026। केरल में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को तय करने के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक जल्द ही पार्टी मुख्यालय में शुरू होने वाली है। कांग्रेस ने 2026 के विधानसभा चुनाव में 63 सीटें जीती हैं। इसी को देखते हुए यह बैठक की जा रही है। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक और अजय माकन भी मौजूद रहेंगे। ये दोनों नेता बुधवार से ही तिरुवनंतपुरम में हैं।

माकन और वासनिक ने वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात
इससे पहले दिन में मुकुल वासनिक और अजय माकन ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और उनसे चर्चा की। इनमें वीएम सुधीरन, के सुधाकरन, रमेश चेन्निथला और वीडी सतीशन शामिल थे।

किन नामों पर किया जा रहा विचार?
कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद एआईसीसी पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सौंपेंगे, जिसके बाद मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल मुख्यमंत्री पद के लिए वीडी सतीशन, रमेश चेन्निथला और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के नामों पर विचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

कोरबा में ज्ञानभारतम अभियान: सीतामढ़ी की श्रीराम गुफा से मिलीं 14 दुर्लभ पांडुलिपियां, डिजिटल संरक्षण शुरू

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 07 मई 2026। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित ‘ज्ञानभारतम’ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत कोरबा में सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का सशक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में श्रीराम गुफा मंदिर सीतामढ़ी से 14 अत्यंत दुर्लभ एवं प्राचीन पांडुलिपियां प्राप्त हुई […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड