राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से छत्तीसगढ़ राज्यपाल अनुसुइया उइके ने सौजन्य भेंट कर दी शुभकामनाएं

शेयर करे

प्रदेश के विभिन्न विषयों और समस्याओं को लेकर की राष्ट्रपति से चर्चा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 26 जुलाई 2022। देश की नव निर्वाचित 15वीं राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण उपरांत राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने उनसे राष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। राज्यपाल सुश्री उइके ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू से देश व प्रदेश के विभिन्न विषयों को लेकर विस्तृत चर्चा की। राज्यपाल ने प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों और समस्याओं से राष्ट्रपति को अवगत कराया। राज्यपाल ने पेसा कानून के महत्व को रेखांकित करते हुए राष्ट्रपति को बताया कि कई राज्यों में पेसा कानून के नियम लागू नहीं है। उन्होंने पेसा कानून से जुड़े नियमों के क्रियान्वयन के लिए निर्देशित करने हेतु राष्ट्रपति से आग्रह किया। साथ ही नगरीय क्षेत्रों के लिए मेसा कानून से संबंधित विधेयक जो संसद में लंबित है, उसे शीघ्र पारित कराने का आग्रह किया। मेसा कानून के बनने से नगरीय क्षेत्रों में आरक्षण संबंधी नियम विधिवत् लागू हो पाएंगे, जिससे जनजातीय समुदाय को आरक्षण का वास्तविक लाभ मिल पाएगा। ’राज्यपाल सुश्री उइके ने पूर्वांचल के कई जिलों को जनजातीय जिला घोषित किये जाने की जानकारी राष्ट्रपति को देते हुए कहा कि केन्द्र स्तर पर विशेष सहयोग इस आशय से मिला था, जिससे इन जिलों में निवारसत् जनजातीय समुदाय के लोग सीधे लाभान्वित हुए। राज्यपाल सुश्री उइके ने छत्तीसगढ़ में मात्रात्मक त्रुटि के कारण कई जनजातीय समुदायों को उनके अधिकार न मिलने के बारे में राष्ट्रपति को जानकारी दी और इसके शीघ्र समाधान के लिए अनुरोध किया। राज्यपाल ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को पुनः धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके राष्ट्रपति बनने से जनजातीय समुदाय में एक उम्मीद जगी है कि अब उनके अधिकारों और हितों से जुड़े प्रयासों को गति मिलेगी। राज्यपाल ने संवैधानिक अधिकारों के क्रियान्वयन संबंधी विषयों को भी प्रमुखता के साथ राष्ट्रपति के समक्ष रखा।

Leave a Reply

Next Post

रायपुर: आप सभी को आपके काम के बदौलत विदेश घूमने मिला: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

शेयर करेमुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सिंगापुर में आयोजित ईएसजी ग्रिट पुरस्कार समारोह में सम्मानित महिलाओं ने की सौजन्य मुलाकात, वनवासी महिलाओं ने ऊंची उड़ान भर बनाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 26 जुलाई 2022 । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहाँ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में सिंगापुर में […]

You May Like

रायपुर में मंत्री और विधायकों ने मनाया विश्व साइकिल दिवस....|....छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजुर ने एशिया में भारत का परचम लहराया....|....'देखना होगा नये वाले निष्पक्ष रूप से न्याय कर पाते हैं या नहीं...' नए डीजीपी पर अखिलेश यादव ने की टिप्पणी....|....JAC की 12वीं परीक्षा में सफल छात्रों को सीएम हेमंत ने दी बधाई, सोशल मीडिया पर डाला पोस्ट....|....गृहमंत्री की हिदायत के बाद सुरक्षित अमरनाथ यात्रा के साथ तेज होगा आतंकरोधी अभियान, फोकस तय....|....प्रदेश में चुनाव व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी, आम जनता चुनेगी जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख....|....कर्नाटक में प्री-मानसून बारिश ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड, 60 दिनों में 71 लोगों की मौत....|....सीडीएस फर्जी खबरों से चिंतित, कहा- निपटने में 15% समय बर्बाद हुआ, सैन्य प्रणालियां सुरक्षित....|....पटना में कोरोना के चार नए केस मिले, अब कुल 21 संक्रमित; सरकारी अस्पताल में हुआ मॉक ड्रिल....|....9000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती का दावा झूठा, विगत 17 महीनों में एक भी पद पर नियमित शिक्षक की नई नियुक्ति नहीं