कोरबा में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक चालक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कोरबा 05 नवंबर 2025। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। जिले के अंतिम क्षेत्र पसान मुख्य मार्ग पर दो ट्रकों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रक में कोयला लोड था जो दीपका खदान से मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में पसान मुख्य मार्ग पर सामने से आ रही एक ट्रेलर वाहन से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे बाहर निकाला गया और जिला मेडिकल कॉलेज कोरबा भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

दूसरे ट्रक का चालक घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों ही वाहन तेज रफ्तार में थे, जिससे आमने-सामने की भिड़ंत टल नहीं सकी। मृत चालक की पहचान दल प्रताप सिंह (30 वर्ष), निवासी खड़गनवा, जिला कोरिया के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में ट्रक ड्राइवर के रूप में कार्यरत था और दीपका से कोयला लेकर एमपी जा रहा था। 

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर बयान दर्ज किया गया है। मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जानकारी दी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मृत चालक विवाहित था और शादी को चार वर्ष हो चुके हैं, हालांकि अभी संतान नहीं थी। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के कंपनी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Next Post

कार्तिक पूर्णिमा में नहाने गई युवती की डूबने से मौत, परिजनों में पसरा मातम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   जगदलपुर 05 नवंबर 2025। परपा थाना क्षेत्र के डोंगरीगुड़ा में रहने वाली युवती अपने परिजनों के साथ कार्तिक पूर्णिमा में नहाने के लिए घर के पास तालाब में गई। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई, घटना के बाद शव को पीएम के लिए मेकाज लाया […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र