नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में 67 वर्षीय कारोबारी गिरफ्तार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोरबा, 26 अगस्त 2026। शहर में नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक 67 वर्षीय कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पावर हाउस रोड स्थित शारदा टेलीकॉम के संचालक चेतन चौधरी के रूप में हुई है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय किशोरी ने आरोपी के खिलाफ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ के साथ गाली-गलौज करने का आरोप लगाया था। किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज की। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी की ओर से अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में अग्रिम जमानत आवेदन पेश किया गया था। सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक सुनील कुमार मिश्रा ने जमानत का विरोध किया। अभियोजन पक्ष ने अदालत के समक्ष मामले की गंभीरता और पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों का उल्लेख किया। दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी रही।

मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि आरोपी शहर में ही छिपा हुआ है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पीड़िता के बयान समेत अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

हौसले को सलाम! पैरा योगासन में श्रवण बाधित तीन बेटियों ने जीते पदक

शेयर करेराष्ट्रीय चैंपियनशिप में चयन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           धमतरी, 26 अगस्त 2026। जिले की दिव्यांग बेटियों ने खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और हौसले का शानदार प्रदर्शन करते हुए धमतरी का नाम रोशन किया है। रायगढ़ के अग्रोहा धाम में 22 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय […]

You May Like

दो करोड़ की चांदी से सजा बिजासन मंदिर का गर्भगृह....|....नेपाल में फिर आई तबाही: गांवों में मचा हड़कंप....|....भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज रायपुर में, स्मृति मंधाना संभालेंगी कमान....|....52 हाथियों के दल से गांव में दहशत: स्कूल-हॉस्टल खाली....|....नवरात्रि के पहले दिन सेवा भारती ने कराया कन्या भोज....|....कोल इंडिया चेयरमैन ने किया एसईसीएल की गेवरा खदान का दौरा....|....चौथी के छात्र को प्रिंसिपल ने मारा थप्पड़....|....नौवीं-दसवीं का सिलेबस बदलेगा, 2027-28 से लागू होंगी नई किताबें....|....कनॉट प्लेस से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया....|....शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना