” डाऊन थम्ब ” के इशारे ने कांग्रेसियों और भाजपाइयों के विवाद को कोतवाली पहुंचा दिया ?

SAZID
शेयर करे
छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो.साजिद खान
एमसीबी (सरगुजा) — संसद से राहुल गांधी को सस्पेंड कर दिए जाने को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में एमसीबी जिले के कांग्रेसियों ने नेशनल हाईवे 43 में पी डबल्यू डी तिराहे में बीते शनिवार को आंदोलन कर चककाजाम किया। केंद्र सरकार का पुतला जलाया गया, टायर जलाया गया, केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारे बाजी की गई।  कांग्रेसियों द्वारा आमजन कों संबोधित किया गया। जिसमें नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, राजेश शर्मा , राजकुमार केशरवानी , सौरभ मिश्रा तथा अन्य शामिल रहे। कांग्रेसियों के द्वारा लगभग एक घंटे का चककाजाम रखा गया। जिससे नेशनल हाईवे में कई वाहन फंसे रह गए और आमजन प्रभावित हुए। शहर के रास्ते के जानकार लोग वैकल्पिक रास्ते का उपयोग कर लिए। चककाजाम समाप्त होने के बाद भाजपा के पोस्टर पर आंदोलनरत कांग्रेसियों के द्वारा कालिख पोती गई ? तो वहीं कुछ दूर पर भाजपाईयों के द्वारा कांग्रेसी पोस्टर पर कालिक पोत दी गई ? यह सब विडियो क्लीप और तथ्यों के आधार पर जांच का विषय है। क्या घटनाक्रम में विवाद का कारण भाजपा महिला नेत्री के कांग्रेसी आंदोलन को ” डाऊन थम्ब ” दिखाए जाने के कारण बना ? हालाँकि महिला नेत्री ने मनेन्द्रगढ़ थाने में नामजद दर्ज सहित कांग्रेसियों के खिलाफ शिकायत भी करी है। इस शिकायत से पहले कांग्रेसियों नें भी भाजपा के खिलाफ घटना को लेकर मनेन्द्रगढ़ थानें नामजद शिकायत की हैं।
         
भाजपा और कांग्रेस विवाद की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पहुंचे मनेन्द्रगढ़ विधायक ने कहा कि हमारे कार्यक्रम में महिलाओं को भददी गालियां देना और कार्यक्रम को बाधित करना। मनेन्द्रगढ़ में इस तरह की परम्परा कभी नही रही कि कार्यक्रम हो रहा है तो उसके कार्यक्रम को बाधित करे। हम लोग भी पंद्रह वर्ष विपक्ष में रहे लेकिन इस तरह परंपरा यहां कभी नही देखी गई। लोकतांत्रिक मूल्यों का इन लोगों ने क्षरण किया है। वह बहुत ही निंदाजनक है। हमारी महिला कार्यकर्ताओं के साथ जिन लोगों ने गालीगलौच की है उसके लिए हम लोगों ने आवेदन दिया है और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इसमे जो भी दोषी हैं अपराधी हैं। उसके ऊपर तत्काल कार्यवाही करने की मांग की है।
        कोतवाली पहुंचे भरतपुर-सोनहत विधायक ने मीडिया से कहा कि हमारे शीर्ष नेता राहुल गांधी जी के ऊपर जो कार्यवाही किया गया है। उसी के विरोध में हमारी महिला कांग्रेस , यूथ कांग्रेस और नगर पालिका अध्यक्ष शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। जिस तरह से शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बिगाडने का कार्य भाजपा के लोग कर रहे हैं। महिलाओं को गाली देने का कार्य कर रहे हैं। वह बरदास्त नही किया जाएगा। पोस्टर में मुख्यमंत्री के ऊपर कालिख पोता गया, मेरे ऊपर कालिख पोता गया। इससे पहले केल्हारी के कार्यक्रम में यही भाजपा के लोग मेरे को असुर , राक्षस , रावण , जानवर बोले। भाजपा की मानसिकता बिल्कुल गंदी हो गई है। तो इसलिए इस बार कठोर कार्यवाही होगी।
कांग्रेस और भाजपा कार्याकर्ताओं के बीच हुए विवाद की जानकारी मिलने पर कोतवाली पहुंचे पूर्व मनेन्द्रगढ़ विधायक ने कहा कि कांग्रेस के लोग मनेन्द्रगढ़ ही नही पूरे प्रदेश में न्यायपालिका ने जो निर्णय सुनाया है। उसका सम्मान न करके न्याय पालिका के ऊपर ही सवाल खडा कर रहे हैं। इस कडी मे बिना अनुमति नेशनल हाइवे जाम किया गया। साथ हमारेे देश के प्रधानमंत्री के पोस्टर पर कालिख पोती गई। पुतला जलाया है और हमारी भाजपा की कार्यकर्ता व्यक्तिगत रूप से वहां से जा रही धी तो रास्ते में चककाजाम जाम में फंस गई। तो उसके साथ अभद्रता करने का काम इनके द्वारा किया गया और इस प्रकार के कृत्य को लेकर स्थानीय हमारे जिले के दोनो विधायक थाने में आकर कार्यकर्ताओं के साथ एफआईआर दर्ज करवाने का प्रयास किए। हम लोग भी हमारी महिला कार्यकर्ता और युवा मोर्चा कार्यकर्ता के साथ हुई अभद्रता पर हम भी एफआईआर दर्ज कराने आए हैं। पुलिस प्रशासन हमारा आवेदन लेकर एफआईआर दर्ज करने की बात कही है। इसमें हमारे भाजपा जिलाध्यक्ष दो एफआईआर करे रहे हैं एक नेशनल हाइवे जाम को लेकर और दूसरा प्रधान मंत्री के पोस्टर पर कालिख पोती है तथा पुतला जलाया गया। भरतपुर-सोनहत पूर्व विधायक भी कोतवाली पहुंची थी।
                  कांग्रेसियों ने भाजपा की जिस महिला नेत्री खिलाफ शिकायत की उसी भाजपा महिला नेत्री ने मिडिया के सामने कहा कि मै अपने घर से मार्केट जाने के लिए निकली हुई थी। पी डबल्यू डी तिराहे के पास कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन हो रहा था। जहां पर गाडियों को बेरिकेटस लगा कर रोका गया था। मै अपनी स्कूटी को खडी करके वहीं पर खडी हुई थी। तो मुझे किसी ने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री के पोस्टर पर कालिख पोत दी है तो मुझे गहरा दुख हुआ। को मैने लाइव विडियो के माध्यम से शोसल मीडिया पर शेयर करके बताने की कोशिश की कि प्रधानमंत्री के मुंह पर कालिख पोत दी गई है। जो पूर्णत गलत है। मै इसका विरोध करती हूं। यह कहकर मै वापस जाने लगी तो कांग्रेस पार्टी के सभी महिला और पुरूष कार्यकर्ताओं ने अपना धरना स्थल छोडकर मुझे घेर लिया। मेरे पीछे कांग्रेस का झंडा लहराने ‌लगे। नेत्री ने बताया कि जब मैने अपने हाथ का “डाऊन थम्ब” का इशारा दिया तो कांग्रेसी मेरे अंगूठे को मोडकर ऊपर उठाने की कोशिश करने लगे। फिर मै अपना विरोध दर्ज कराकर वापस चली गई। फिर हम सब प्रधानमंत्री के मुंह पर लगे कालिख को पोंछने के लिए वापस आए तो उन्होंने हमारे सामने गुंडागर्दी की। थाने के अंदर भी मेरे साथ गुंडागर्दी की गई। जिसका मै विरोध करती हूं। मेरे साथ हुई दुर्व्यवहार की शिकायत मैने थाने में की है। एफआईआर दर्ज कराने का आवेदन भी मैने दिया है।
           इस पूरे घटनाक्रम के मामले में अनुविभागीय अधिकारी(रा.) ने मीडिया को बताया कि न्यायालय द्वारा राहुल गांधी के लिए जो निर्णय दिया गया उसको लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान दोनो पार्टी के बीच थोडी झडप हुई । दोनो पार्टियों ने आरोप लगाकर आवेदन देकर शिकायत किया है। कांग्रेस पार्टी ने नामजद कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत किया है कि उनके द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। भाजपा ने आरोप लगाकर शिकायत किया है। चककाजाम करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने आवेदन दिया गया था। इस पूरे मामले पुलिस जांच करेगी।
             
इस घटनाक्रम के मामले में एसडीओपी ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान लगा कि यहां पर और स्टाफ की आवश्यकता है इसलिए खडगवां और चिरिमिरी से स्टाफ को बुलाया गया। राहुल गांधी के सस्पेंड को लेकर जो धरना प्रदर्शन चल रहा था। उसी दौरान बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं के उपस्थित होने से आपस में झडप हुई। विधिवत तथ्यों के आधार पर जांच और कार्यवाही किया जाएगा।
कांग्रेसियों के द्वारा की शिकायत का आवेदन पत्र
भाजपाइयों द्वारा किए गए शिकायत का आवेदन पत्र

Leave a Reply

Next Post

रॉयल्टी राशि में पंचायत : जनपद प्रतिनिधियों के द्वारा कलेक्टर को सौंपे गए उपेक्षा के आरोप वाले ज्ञापन के बाद गौण खनिज रॉयल्टी राशि के संबंध में सीईओ नम्रता जैन ने पेश की जिला पंचायत की कारगुजारी।

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो. साजिद खान एमसीबी/कोरियाकोरिया (सरगुजा) — दिनांक 27/03/2023 को मनेन्द्रगढ़ जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के द्वारा एमसीबी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया कि जनपद पंचायत अंतर्गत काफी दिनो से जनपद पदाधिकारियों की निरंतर उपेक्षा की जा रही है, जिससे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के […]

You May Like

वाईएसआरसीपी, टीडीपी और जनसेना भाजपा की बी टीम', आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर भड़के राहुल गांधी....|....तरुण तहलियानी की मौजूदगी में अनन्‍या पांडे ने किया "तस्‍वा" का उद्घाटन....|....सोनू बग्गड़ को पहली पंजाबी फ़िल्म "ट्रेवल एजेंट" के लिए धर्मेंद्र ने दिया आशीर्वाद....|....झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में पोलिंग पार्टियों की हेलीकॉप्टर से रवानगी शुरू....|....बीजापुर में 12 नक्सलियों के शव को जिला अस्पताल लाया गया....|....करीना कपूर को मध्य प्रदेश हाइकोर्ट का नोटिस; धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप....|....सीएम साय समेत मंत्रियों, विधायकों और सांसदों ने ओडिशा-झारखंड में डाला डेरा, कर रहे धुआंधार प्रचार....|....जगदलपुर की 14 सदस्यीय टीम पहुंची उत्तराखंड, चमोली में बर्फ से घिरे पहाड़ की चोटी पर फहराया तिरंगा....|....टाॅप बॉलीवुड अभिनेत्रयों को ब्रांड एंबेसडर बनाने वाले बिल्डर पर ED का एक्शन, 52 करोड़ की संपत्ति जब्त....|....चेन्नई की हार से जागी इन टीमों की उम्मीद,आरसीबी-गुजरात भी दौड़ में बरकरार