दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय, 900 से ज्यादा कमरें होंगे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 28 जुलाई 2023। भारत में बहुत जल्द दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय बनने वाला है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय को देश की राजधानी दिल्ली के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में बनाया जाएगा। अगर इस संग्रहालय की खासियत के बारे में बात करें तो आठ विषय गत खंड होंगे जो भारत का 5 हजार साल पुराना इतिहास बताएंगे। इतना ही नहीं, इसमें 9 सौ अधिक कमरे भी होंगे। अधिकारियों ने बताया कि युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय 1.17 लाख वर्गमीटर में फैला होगा। इस तीन मंजिला संग्रहालय में 950 कमरे होंगे। इसके अलावा एक बेसमेंट होगा।

26 जुलाई को की थी घोषणा

गौरतलब है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जुलाई को दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र (आईईसीसी) परिसर राष्ट्र को समर्पित किया था। इसी दौरान युगे-युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय की घोषणा की थी। फिलहाल, यह नहीं बताया गया है कि यह संग्रहालय कब तक बनकर तैयार होगा।

संग्रहालय का वर्चुअल वॉक थ्रू लॉन्च

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर 18 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में इस संग्रहालय का वर्चुअल वॉक थ्रू लॉन्च किया था। ये डिजिटल माध्यम से प्रोजेक्ट पूरे होने के बाद गैलरी और उद्यान कैसे दिखेंगे इसका पता चलता है। 

जान सकेंगे इतिहास 

इस वॉक-थ्रू में भारत की प्राचीन नगर नियोजन प्रणाली (टाउन प्लानिंग सिस्टम), वेद, उपनिषद, प्राचीन चिकित्सा ज्ञान (एन्शियंट मेडिकल नॉलेज), मौर्य से गुप्त साम्राज्य, विजयनगर साम्राज्य, मुगल साम्राज्य, औपनिवेशिक शासन (जब डच, ब्रिटिश, पुर्तगाली और अन्य लोग भारत आए थे) और कई अन्य राजवंशों के शासन का जिक्र किया गया था।

1955 में बना था राष्ट्रीय संग्रहालय  

एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहले कहा था कि जनपथ स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय की कलाकृतियों और अन्य संग्रह को अब इसी संग्रहालय में रखा जाएगा। केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बताया कि मौजूदा राष्ट्रीय संग्रहालय को कर्तव्य पथ का ही एक उप भवन बना दिया जाएगा। साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय हैं, जबकि नॉर्थ ब्लॉक में वित्त और गृह मंत्रालय हैं। वर्तमान, राष्ट्रीय संग्रहालय भवन की नींव 12 मई, 1955 को प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा रखी गई थी।

Leave a Reply

Next Post

ममता बनर्जी बोलीं- बांग्लादेश से आ रहा है डेंगू, सीमा पर कराएं परीक्षण; भाजपा पर भी लगाए आरोप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 28 जुलाई 2023। देश में इन दिनों डेंगू का खतरा काफी बढ़ गया है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि राज्य में डेंगू बांग्लादेश से आ रहा है। इस वजह से सीमा पर आवश्यक परीक्षण किया जाना चाहिए। इसके […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप