लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में लगी भीषण आग, दो मजदूर झुलसे

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

लखनऊ, 06 अक्टूबर 2026। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे मजदूरों की लेबर कॉलोनी में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में लपटें और धुआं दूर से दिखाई देने लगा। हादसे के बाद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट परिसर में टाटा प्रोजेक्ट्स की ओर से मजदूरों के रहने के लिए पीवीसी पैनल से तीन मंजिला आवास बनाया गया था। इसमें करीब 352 मजदूर रह रहे थे। बताया गया कि सुबह एक मजदूर सिलेंडर से खाना बना रहा था, तभी अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। 

आग फैलने से पहले ही सभी मजदूरों को आवास से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि सामान निकालने की कोशिश में निर्मल और राहुल नाम के दो मजदूर झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पूरी तरह जल गए, जबकि ऊपर के हिस्से भी प्रभावित हुए हैं।थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति के मुताबिक, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम के साथ सरोजनीनगर पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया और बड़ा जनहानि का हादसा टल गया।

Leave a Reply

Next Post

दुर्गम क्षेत्रों में जाकर लोगों की सेवा करें डॉक्टर: राष्ट्रपति

शेयर करेदीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं, राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बिलासपुर, 06 अक्टूबर 2026। एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें […]

You May Like

रणथंभौर में सफारी नियम तोड़ना पड़ा भारी....|....साइकिल के पैडल से गूंज रहा प्रकृति बचाने का संदेश....|....इंदौर में हंगामे और पथराव के बीच ढाई सौ से ज्यादा बाधक निर्माण हटाए....|....सागर में 50 साल से बन रही दुर्गा प्रतिमाएं, देशभर में रहती है डिमांड....|....दुर्गम क्षेत्रों में जाकर लोगों की सेवा करें डॉक्टर: राष्ट्रपति....|....लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में लगी भीषण आग, दो मजदूर झुलसे....|....'ज्ञानेश भाई हो गया, अब इस्तीफा देने का समय'....|....17 साल बाद होगा फोर्ट हूड कांड का अंत....|....बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक, प्रदेश की बिगड़ चुकी है कानून व्यवस्था - कांग्रेस....|....मुंबई में सजेगा मेंटेनेंस और एसेट मैनेजमेंट के भविष्य का मंच, MRAM Expo 2026 में दिखेंगी नई तकनीकें