नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ का आंदोलन स्थगित

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 20 नवंबर 2026। दो दिन के प्रदर्शन के बाद नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। संगठन ने राज्य सरकार को एक महीने का अल्टीमेटम देकर आंदोलन स्थगित स्थगित करने का फैसला लिया है। नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अनिश्चितकालीन आंदोलन के दूसरे दिन स्वास्थ्य मंत्री के साथ संघ के पदाधिकारियों की चर्चा हुई।

नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ रीना राजपूत ने बताया कि बैठक में बातचीत के दौरान बताया गया कि 1000 स्टाफ नर्सेज की चिकित्सा शिक्षा विभाग में नई भर्ती किए जाने का प्रोसेस हो चुका है, जिसकी घोषणा 12 मई 2026 को हुई थी। पूर्व से कार्यरत संविदा और डेली वेजेस स्टाफ को  अनुभव के आधार पर प्राथमिकता या अतिरिक्त बोनस अंक  देने का आश्वासन दिया गया गया है। नियमित भर्ती जब तक नहीं हो रही है तब तक दस हजार के वेतन को बढ़ाने  की पूरी कोशिश की जाएगी। इस  आश्वासन के आधार पर डेली वेजेस और संविदा ड्यूटी  ज्वॉइन किए हैं। साल 2018 में गठित कमेटी की अनुशंसा के अनुरूप प्रस्ताव बनाकर शासन स्तर पर भेजा गया है । संघ ने ग्रेड पे , नर्सिंग अलाउंस और ड्रेस अलाउंस के लिए आदेश पर एक महीने की चेतावनी देकर आंदोलन स्थगित किया है।  बता दें कि नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ अपनी मांगों को लेकर रायपुर के मेकाहारा में दो दिनों से आंदोलन कर रहा था। 

Leave a Reply

Next Post

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. त्रिपाठी हटाए गए

शेयर करेकुलपति से चल रहा था विवाद छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           कांकेर, 20 नवंबर 2026। अंबिकापुर जिले के राजभवन ने संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. शारदा प्रसाद त्रिपाठी को पद से हटा दिया है। विश्वविद्यालय में कुलपति और कुलसचिव के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। राजभवन से […]

You May Like

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. त्रिपाठी हटाए गए....|....नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ का आंदोलन स्थगित....|....सरकारी जवाब में फर्जी एआई फैसले के इस्तेमाल पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट सख्त....|....मुर्गियों को बर्ड फ्लू से बचाने के लिए भारत का पहला स्वदेशी टीका तैयार....|....सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन....|....स्पाइसजेट की फ्लाइट रद्द होने पर फूटा गुस्सा....|....अस्सी घाट पर मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण में 10 दिन में कार्रवाई....|....रोज सुबह गुनगुना पानी पीने के 5 जबरदस्त फायदे....|....2017 में म्यांमार में रोहिंग्याओं पर टूटा था कहर....|....पहला टेस्ट: दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों का दिखा दम