लालू यादव की पार्टी राजद के सांसद सुधाकर सिंह बोले- बिहार बजट में गड़बड़ी हुई, ईओयू से जांच कराएं

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 07 मार्च 2025। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी के सांसद सुधाकर सिंह ने नीतीश सरकार हमला बोला है। राष्ट्रीय जनता दल के सांसद ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में पेश किए गए बजट में गड़बड़ी की गई है। बजट में 25 करोड़ रुपये पर्यावरण विभाग को दिया गया है। इसे बिहार ग्रीन डेवलमेंट कंपनी फंड नाम दिया गया है। सरकार इस पूरे प्रकरण की जांच आर्थिक अपराध इकाई से करवाए। सुधाकर सिंह ने बिहार विधानसभा में इसपर कोई बात नहीं कही, बाद में प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी ओर से सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि सरकार कुछ लोगों को फायदा देने के लिए योजना ला रही है और राशि खर्च करने का बजट दिखा रही है। उन्होंने कहा कि बजट में जो जरूरी था, वह नहीं लाया गया। 

Leave a Reply

Next Post

बालोद का हर्बल गुलाल... राजधानी तक डिमांड और आत्मनिर्भर बनी महिलाएं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बालोद 07 मार्च 2025। बालोद जिले के ग्राम धनोरा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाएं हर्बल गुलाल का निर्माण कर रही है। उनके इस गुलाल की डिमांड राजधानी में बढ़ती जा रही है। अब तक 200 किलो गुलाल भेज चुके हैं। फल-सब्जियों और फूलों […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव