पटियाला हिंसा: मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना गिरफ्तार, CIA ने मोहाली से पकड़ा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

चंडीगढ़ 01 मई 2022। पंजाब के पटियाला में हुई हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबर है कि आरोपी विस्तारा फ्लाइट के जरिए मुंबई से सुबह 7.20 बजे मोहाली पहुंचा था। यहां CIA की टीम ने एयरपोर्ट से उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पटियाला में खालिस्तान विरोधी रैली के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी। उस दौरान करीब 4 लोग घायल हो गए थे। खबर है कि परवाना सिख समूह दमदमी टकसाल राजपुरा का प्रमुख है। इससे पहले भी उसपर सोशल मीडिया के जरिए उग्रवाद भड़काने के आरोप लग चुके हैं। साथ ही वह UAPA और सन 1984 के दंगों को लेकर भी अपने बयानों के चलते चर्चा में रहा था।

इंटरनेट सेवाएं फिर शुरू 
पटियाला हिंसा मामले में अब तक 6 FIR दर्ज हो चुकी हैं। वहीं, 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को IG एमएस चीना ने यह जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, ‘कल पटियाला में कानून-व्यवस्था का मुद्दा खड़ा हो गया था। जिसके संबंध में पुलिस ने 6 FIR दर्ज की हैं और हरीष सिंगला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।’ उन्होंने संभावना जताई थी कि मास्टरमाइंड परवाना को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हरीष सिंगला, कुलदीप सिंह औऱ दलजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पटियाला उपायुक्त साक्षी साहनी ने कहा कि हिंसा के बाद लगाया गया कर्फ्यू हटा लिया गया है और अस्थाई रूप से बंद इंटरनेट सेवाओं को 4 बजे से दोबारा शुरू कर दिया गया है। पटियाला SSP दीपक पारेख ने बताया था कि शांति समिति की बैठक हुई लोग शांति चाहते हैं।

Leave a Reply

Next Post

CSK vs SRH IPL 2022: फिर से कप्तान बनते ही किस टीम के साथ उतरेंगे एमएस धोनी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   पुणे 01 मई 2022। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 46वें मैच में आज रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के सामने चेन्नई सुपर किंग्स की चुनौती होगी। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में चेन्नई की टीम एक बार फिर से अपने […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ