ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: मुंबई से दबोचा गया बाबू खेमानी, कई राज्यों में फैला था जाल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 18 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ चल रही मुहिम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह के मुख्य आरोपी बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। उसे रायपुर लाया जा रहा है, जहां आगे की पूछताछ में और बड़े खुलासे होने की संभावना है। इस कार्रवाई से पहले पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में 20 सटोरियों को धर दबोचा था, जो अलग-अलग राज्यों से इस नेटवर्क से जुड़े थे। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह पूरा गिरोह डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा संचालित कर रहा था और करोड़ों रुपये का लेन-देन कर रहा था। मामले की शुरुआत तब हुई जब पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास एक कार में बैठा व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से सट्टा चला रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी निशानदेही पर इस पूरे सिंडिकेट का खुलासा हुआ।

इसके बाद पुलिस ने एक साथ कई राज्यों में छापेमारी की। मुंबई, ओडिशा और दुर्ग समेत कई जगहों से आरोपियों को पकड़ा गया। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैंकिंग दस्तावेज और नकदी जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क का संचालन ऑनलाइन पैनल और आईडी के जरिए किया जा रहा था। मुख्य आरोपी बाबू खेमानी इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जो अलग-अलग राज्यों में बैठकर इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Next Post

'महिला आरक्षण बिल का समर्थन न करना विपक्ष की बड़ी राजनीतिक गलती है': कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी बोले

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 18 अप्रैल 2026। संसद में महिला आरक्षण बिल पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव जारी है। प्रियंका गांधी ने महिला आरक्षण बिल को परिसीमन का धोखा बताया है। पीएम मोदी ने  कैबिनेट बैठक में विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया है। सूत्रों के मुताबिक, पीएम ने कहा है कि […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प