शराबबंदी के नियमों के तहत 10 महीने में 62 हजार से ज्यादा गिरफ्तार, इन पांच जिलों से सबसे ज्यादा शराब हुई जब्त

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 13 नवंबर 2021। बिहार में कच्ची शराब पीने से हाल ही में तीन दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में बिहार में शराबबंदी के नीतीश सरकार के फैसले पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। विपक्ष का आरोप है कि जदयू का यह फॉर्मूला फेल हो चुका है, क्योंकि इसके तहत सिर्फ आम आदमियों पर कार्रवाई होती है, जबकि शराब माफिया फल-फूल रहे हैं। इस बीच बिहार पुलिस ने शराबबंदी में कार्रवाई के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इसमें बताया गया है कि इस साल जनवरी से अक्तूबर के बीच 49 हजार 900 मामले दर्ज हुए। 

बिहार पुलिस के मुताबिक, शराबबंदी के नियमों के तहत इस साल छापेमारी कर 38 लाख 72 हजार 645 लीटर शराब जब्त की गई। इसमें 12 लाख 93 हजार 229 लीटर देशी शराब थी, जबकि 25 लाख 79 हजार 415 लीटर विदेशी शराब थी। इसके साथ ही करीब 62 हजार 140 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 1590 लोग बिहार के बाहर के थे। पुलिस का कहना है कि शराब ले जा रहे 12 हजार 200 वाहनों की भी जब्ती की गई। बिहार पुलिस ने शराब बरामदगी और इससे जुड़ी सबसे ज्यादा गिरफ्तारियों वाले जिलों के नाम भी बताए हैं। जहां शराब बरामदगी में वैशाली शीर्ष पर है, वहीं दूसरे नंबर पर पटना, तीसरे पर मुजफ्फरपुर, चौथे पर औरंगाबाद और पांचवें पर मधुबनी है। 

शराबबंदी के नियमों के तहत गिरफ्तारियों के मामले में सबसे ऊपर पटना है, जहां से पिछले 10 महीने में 6855 लोग गिरफ्तार हुए। दूसरे नंबर पर सारण से 3872 लोग, तीसरे पर मोतिहारी से 2832, चौथे पर नवादा से 2814 और पांचवें पर मुजफ्फरपुर से 2660 लोगों की गिरफ्तारी हुई।

Leave a Reply

Next Post

बारिश ने किया बेहाल, तमिलनाडु में सांपो और मवेशियों को भी किया जा रहा रेस्क्यू, केरल में ऑरेंज अलर्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर चेन्नई 13 नवंबर 2021। तमिलनाडु के चेन्नई व अन्य हिस्सों में सप्ताह भर से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह तितर-बितर कर दिया है। लोगों के पास रहने का ठिकाना नहीं बचा है, जानवरों को खिलाने को नहीं है और तो और जलभराव […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर