छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक से पारंपरिक खेलों को मिली नई पहचान – संसदीय सचिव सिंह

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

जिला स्तरीय ओलंपिक खेलों की शानदार शुरूआत

पारंपरिक खेलों में लगभग 1800 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना हुनर

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 12 सितम्बर 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने और सभी आयु वर्ग के लोगों को मंच प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों की शुरूआत की गयी है। ग्राम और ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताएं पूरी होने के बाद आज जिला स्तरीय ओलम्पिक खेलों की शानदार शुरूआत संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह के मुख्य आतिथ्य में स्व.बी.आर यादव बहतराई स्टेडियम में हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर रामशरण यादव ने की। यह खेल 12 से 13 सिंतबर 2023 तक चलेगा। जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल में 18 वर्ष आयुवर्ग के बालक-बालिका, 18 से 40 और 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के महिला-पुरुष खिलाड़ी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।

जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़िया संस्कृति को सहेजने का काम किया जा रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देकर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है। इस आयोजन से पारंपरिक खेलों को नई पहचान मिली है। इन खेलो में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने उन्मुक्त होकर खेला है। उन्होंने कहा कि अब तक छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों में खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों से आव्हान किया कि वे खेल को खेल भावना से खेलें। महापौर रामशरण यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में विलुप्त हो रहे पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने का काम किया गया है। उनके द्वारा राज्य में सभी वर्ग की बेहतरी के लिए लगातार काम किया जा रहा है। गौरतलब है कि जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के आज पहले दिन सभी प्रतियोगिताएं पुरूष वर्ग के लिए आयोजित की जा रही है। कल दूसरे दिन 13 सितम्बर को सवेरे 10 बजे से महिलाओं के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चार विकासखंड और दो नगरीय क्लस्टर के 850 महिला और 922 पुरूष इस प्रकार कुल 1722 प्रतिभागी खेलों में अपना हुनर दिखाएंगे। इस अवसर पर नगर निगम सभापति शेख नजरूदीन, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, योग आयोग के सदस्य रविन्द्र सिंह, अरपा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अभयनारायण राय, बिलासपुर मंडी बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी अजय अग्रवाल, विभागीय अधिकारी, बड़ी संख्या खिलाड़ी, शहरी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Next Post

भीड़ नहीं जुटी इसलिये शाह परिवर्तन यात्रा शुरू करने नहीं आये

शेयर करेभाजपा की तथाकथित यात्रा को शुरू होने से पहले ही जनता ने नकार दिया छत्तीसगढ़ में पांच साल में आमूलचूल परिवर्तन आ चुका है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 13 सितंबर 2023। राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा […]

You May Like

वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी....|....कश्मीर के बाद अब उत्तराखंड में बर्फबारी....|....अमेरिका में कार्गों प्लेन गाड़ियों से टकराया, 5 मौतें:3 की हालत गंभीर....|....दिल्ली पीजी हादसा- मलबे से एक और शव मिला