लाइव मैच में कमेंट्री के दौरान रिकी पोंटिंग की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

पर्थ 02 दिसंबर 2022। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट से एक बड़ी खबर सामने आई है। अचानक से तबीयत बिगड़ जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को पर्थ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के वक्त वह पर्थ में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच में कमेंट्री कर रहे थे।  ऑस्ट्रेलियाई अखबार डेली टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पोंटिंग के सहयोगियों ने कहा है कि उनकी हालत स्थिर है। वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे और इसलिए एहतियाती जांच के लिए अस्पताल गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोंटिंग को पहले टेस्ट के तीसरे दिन लंच टाइम के आसपास पर्थ अस्पताल ले जाया गया। अब वह तीसरे सेशन में कमेंट्री करते नहीं दिखेंगे।

चैनल सेवेन के प्रवक्ता ने फॉक्स स्पोर्ट्स के हवाले से कहा- रिकी पोंटिंग अस्वस्थ हैं और आज के शेष कवरेज के लिए कमेंट्री नहीं करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोंटिंग की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन कुछ लक्षणों से चिंतित होने के बाद उन्होंने जांच करवाने का फैसला लिया। चैनल सेवेन ने अभी तक पुष्टि नहीं की है कि क्या पोंटिंग पर्थ में चौथे दिन अपने कमेंट्री के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं।

Leave a Reply

Next Post

समान नागरिक संहिता के लिए मध्यप्रदेश में भी बनेगी समिति

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   भोपाल 02 दिसंबर 2022। समान नागरिक संहिता का मसला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पहले उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने समिति बनाई फिर अक्टूबर में गुजरात में, अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता या यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण