अदा शर्मा अभिनीत ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ से अथर्व सावंत की होगी शानदार शुरुआत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / (अनिल बेदाग )

मुंबई 13 फरवरी 2024। अथर्व, जिन्होंने पहले एक थिएटर अभिनेता के रूप में अच्छा और विश्वसनीय काम किया है और वह कई विज्ञापनों में भी नजर आए है। अब आगे यह प्रतिभाशाली युवा अभिनेता अदा शर्मा अभिनीत फिल्म ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जहां वह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म और उसमें अपनी भूमिका के बारे में, उन्होंने बताया कि मेरा किरदार एक युवा स्थानीय आदिवासी लड़के का है, जिसने सलवा जुडूम आंदोलन के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस से हाथ मिलाया है। उसका नाम सरयू बघेल है। उसे पुलिस द्वारा प्रशिक्षण शिविरों में प्रशिक्षित किया जाता है। अपनी भूमि और अपने लोगों के प्यार के लिए वह माओवादियों/नक्सलियों को पकड़ने में पुलिस की मदद कर रहा है। आदिवासियों पर माओवादियों ने वर्षों तक अत्याचार किया है, जिसे देखते हुए सरयू बड़ा हुआ हैं और यह उसका अपने लोगों की मदद करने और उन्हें नक्सलियों से बचाने का तरीका है।” 

उसने आगे कहा कि सरयू चाहता हैं कि बस्तर एक जगह के रूप में अच्छे लोगों, संस्कृति, प्रकृति और खूबसूरत जगह के लिए जाना जाए, न कि उत्पीड़न और नक्सलियों के लिए। इसलिए यह वास्तव में एक रोमांचक प्रोजेक्ट है और मैं वास्तव में इसके लिए उत्सुक हूं। मुझे सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद है। सुदीप्तो दादा और उनकी टीम के साथ काम करना एक शानदार अनुभव था। सभी का आभारी हूं।”

Leave a Reply

Next Post

बड़ी फिल्मों और ब्लॉकबस्टर संगीत वीडियो में नजर आएगी अलंकृता सहाय

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 13 फरवरी 2024। आज के समय और युग में जहां अधिकांश व्यक्ति चीजें आसान और सहज चाहते हैं, अलंकृता सहाय वह व्यक्ति हैं जो चीजों को आगे बढ़ाने के लिए खुद को नियमित सीमा से परे धकेलने से नहीं हिचकिचाती हैं। वह सही चीज हासिल […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण