श्रद्धा वालकर मर्डर केस में हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, आरोपी आफताब को 8 घंटे तक अनलॉक करें

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 मार्च 2024। देश को हिला देने वाले श्रद्धा वालकर मर्डर केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है।  दिल्ली हाई कोर्ट ने आरोपी आफताब पूनावाला को दूसरे कैदियों की तरह अनलॉक करने का निर्देश दिया है। हाई कोर्ट ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दूसरे कैदियों की तरह ही आफताब पूनावाला को दिन में 8 घंटे तक अनलॉक करें और रात में उसे एकांत कोठरी में रखें।बता दें कि दिल्ली के महरौली इलाके में 18 मई 2022 को श्रद्धा के लिवइन पार्टनर आफताब पूनावाला ने उसकी गला घोटकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसने श्रद्धा की लाश के करीब 28 टूकड़े किए जिसे बाद उसने अलग-अलग टुकड़ों में काटकर ठिकाने लगा दिया। उसके कुबूलनामे से जुड़े तमाम सबूत   के बाद पुलिस ने 12 नवंबर को आफताब को गिरफ्तार किया था।

 बता दें कि आफताब और श्रद्धा की मुलाकात मुंबई में नौकरी के दौरान हुई थी. आफताब और श्रद्धा के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे, क्योंकि श्रद्धा शादी के लिए दबाव डालती थी जिसे लेकर आफताब उसे मारता था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 18 मई को झगड़ा बढ़ गया, और आफताब ने ‘श्रद्धा की छाती पर बैठकर उसका गला दबा दिया…’ आफताब ने कथित रूप से पुलिस को बताया है कि उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के बाद खून के धब्बे साफ करने के लिए ‘सल्फर हाइपोक्लोराइट’ का इस्तेमाल किया था।

Leave a Reply

Next Post

'बुमराह-हार्दिक को रिलीज करना चाहता था मुंबई', पूर्व क्रिकेटर बोले- रोहित ने बचाया था दोनों का करियर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 मार्च 2024। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम एक नए कप्तान के अंदर खेलती दिखेगी। 2013 के बाद पहली बार रोहित शर्मा इस लीग में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते नहीं दिखेंगे। इस साल टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या को सौंपी गई […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'