पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़: जवानों को भारी पड़ता देख जान बचाकर भागे नक्सली, दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कांकेर 21 जून 2023। छत्तीसगढ़ के कांकेर में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से थोड़ी देर चली फायरिंग के बाद नक्सली जान बचाकर भाग निकले। इसके बाद जवानों ने इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया और मौके से भारी संख्या में नक्सल सामग्री और दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया है। जवानों की मुठभेड़ आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के जंगल में हुई है। 

एडिशनल एसपी अंतागढ़ खोमन सिन्हा ने बताया कि नक्सल ऑपरेशन के तहत थाना आमाबेड़ा, ताडोकी, इरागांव और सुरेली बीएसएफ कैंप से जवान सर्चिंग बुधवार को सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान उसेली-चिंगनार के जंगलो में घात लगाए नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। थोड़ी देर चली मुठभेड़ के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। 

जवानों ने मौके पर नक्सलियों के दैनिक उपयोग का समान बरामद किया है। अफसरों ने बताया कि, अंदुरुनी क्षेत्रो में लगातार कैंप खुलने से नक्सली बैकफुट पर हैं। हाल में हुई घटनाएं  नक्सलियों के आंतरिक संघर्ष को भी दिखा रही हैं। अपने ही नक्सली साथी को जनअदालत लगाकर नक्सली मार रहे है। क्षेत्र में अब नक्सलियों के भय का माहौल खत्म हो रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

प्लास्टिक के खिलाफ बर्तन बैंक: श्रद्धा फ्री देती हैं थाली, चम्मच और गिलास; रायपुर नगर निगम ने अपनाई उनकी मुहिम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 21 जून 2023। बालोद जिले की बेटी श्रद्धा साहू ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ एक मुहिम शुरू की बर्तन बैंक। 500 थाली, गिलास और चम्मच के साथ शुरू हुआ उनका बैंक लोगों को शादी समारोह से लेकर सामाजिक कार्य तक में फ्री बर्तन उपलब्ध […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक