मनरेगा पर भाजपा महासचिव अरूण सिंह, मोदी सरकार के पाप को छुपाने आये थे

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 31 दिसंबर 2025। मनरेगा में संशोधन को लेकर भाजपा महासचिव अरूण सिंह पत्रकार वार्ता लेकर मोदी सरकार के श्रमिक विरोधी पाप छुपाने आये थे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के साथ-साथ मोदी सरकार ने मनरेगा में मजदूरों के हितों के खिलाफ प्रावधान जोड़कर मनरेगा की मूल आत्मा को नष्ट करने का काम किया है। मनरेगा के माध्यम से कांग्रेस की यूपीए सरकार ने देश के 12 करोड़ से अधिक मजदूरों को उनके ही गांव में रोजगार की कानूनी गारंटी दिया था। कोविड-19 के समय मनरेगा देश के लिए जीवनदायी योजना साबित हुई थी। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मनरेगा के नये स्वरूप जी राम जी में मोदी सरकार ने केंद्रांश को घटाकर  केंद्रांश और राज्यांश  का औसत 60-40 कर दिया है। पहले यह योजना 100 प्रतिशत केंद्र पोषित योजना थी। जब केंद्र सरकार 100 प्रतिशत राशि देती थी तब तो राज्य सरकारें इस योजना को लागू करने में कोताही बरतती थी, अब जब राज्य को 40 प्रतिशत राशि वहन करना होगा तब तो राज्य सरकारें इसको लागू करने में और कोताही बरतेंगी। वैसे भी जब से देश में मोदी सरकार आयी है देश में मनरेगा मजदूरों को औसत 42 रोजगार दिवस ही काम मिल पाया है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अब तक, मनरेगा संविधान के आर्टिकल 21 से मिलने वाली अधिकारों पर आधारित गारंटी थी। नया फ्रेमवर्क इसे एक कंडीशनल, केंद्र द्वारा कंट्रोल की जाने वाली स्कीम से बदल देता है, जो मज़दूरों के लिए सिर्फ़ एक भरोसा है जिसे राज्य लागू करेंगे। जो कभी काम करने का सही अधिकार था, उसे अब एक योजना (एडमिनिस्ट्रेटिव मदद) में बदला लिया जा रहा है, जो पूरी तरह से केंद्र की मर्जी पर निर्भर है। यह कोई सुधार नहीं है; यह गाँव के गरीबों के लिए एक संवैधानिक वादे को वापस लेना है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार ने महात्मा गांधी नेशनल रोजगार गारंटी (मनरेगा) के रूप में रोजगार को कानूनी गारंटी दिया था लेकिन केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा की साय सरकार का नाम बदलकर बंद करने की साजिश कर रही है। मोदी सरकार मनरेगा को बंद करना चाहती है। मोदी सरकार के 11 सालों में मनरेगा को पर्याप्त बजट नहीं दिया। हर साल मनरेगा के बजट में 30 से 35 प्रतिशत की कटौती की गयी है। पिछले 11 वर्षों में मनरेगा की मजदूरी में न्यूनतम वृद्धि है, जिसके कारण मजदूर वर्ग की आय स्थिर हो गयी है तथा महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

आंतरिक सुरक्षा को मिली मजबूती...नक्सलियों की कमर टूटी; 182 से 11 जिलों तक घटा लाल आतंक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 31 दिसंबर 2025। गृह मंत्री अमित शाह कई बार दोहरा चुके हैं कि नक्सलवाद के नासूर को 31 मार्च, 2026 तक जड़ से मिटा दिया जाएगा। 2025 इस लिहाज से निर्णायक साल साबित हुआ। सुरक्षाबलों ने आंतरिक सुरक्षा को मजबूती देते हुए कई बड़े […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान