महिला से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी चिरमिरी से गिरफ्तार, पांडा पर घोषित था 35 हजार का इनाम

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अंबिकापुर 11 अप्रैल 2026। अंबिकापुर में बहुचर्चित महिला रेप-हत्या कांड के फरार इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पांडा उर्फ मिथुन को घटना के आठवें दिन शुक्रवार को एमसीबी जिले के चिरमिरी से पकड़ा गया है। उसकी गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही अंबिकापुर पुलिस टीम चिरमिरी के लिए रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 2-3 अप्रैल की दरमियानी रात रिंग रोड से लगे एक मटन शॉप में हुई थी। महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के निजी अंग में प्लास्टिक की बोतल मिली थी। उसकी पसलियों की 12 हड्डियां टूटी थीं और फेफड़े व दिल फटे थे।

सिर पर भी गहरे चोट के निशान पाए गए थे। पुलिस जांच में आरोपी की पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में हुई। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। आरोपी पहले से महिला के संपर्क में था और दोनों साथ में कबाड़ बीनने का काम करते थे।

आरोपी मूल रूप से सूरजपुर जिला के प्रतापपुर का निवासी है। वह पिछले करीब सात वर्षों से अंबिकापुर में रह रहा था। घटना के बाद आरोपी को अंतिम बार रेलवे स्टेशन के पास देखा गया था। उसकी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिली थी। पुलिस ने उसकी तलाश में सिलफिली क्षेत्र में ड्रोन कैमरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया था।

इनाम और गिरफ्तारी
पूरे संभाग के थानों में आरोपी का फोटो और स्केच भेजा गया था। सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक ने 30 हजार रुपये और पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया गया था। शुक्रवार को एमसीबी पुलिस ने आरोपी को चिरमिरी से गिरफ्तार कर सरगुजा पुलिस को सूचना दी। सरगुजा पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को शुक्रवार को अंबिकापुर लाया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

मथुरा नाव हादसा: 'बोट दौड़ते ही लगने लगा था डर', हुई ये जरा सी चूक और 10 जिंदगी खत्म; सामने आया हादसे का कारण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मथुरा 11 अप्रैल 2026। यूपी के मथुरा जिले के वृंदावन के केसी घाट पर शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जिसने जिम्मेदारों की लापरवाही की पोल खोल दी है। यमुना रिवर फ्रंट परियोजना के तहत पांटून पुल हटाया जा रहा है। इस दौरान बिना किसी सुरक्षा […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'