सूर्यकुमार यादव अपने 51वें मैच में 12वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच बने, विराट के रिकॉर्ड से बस दो कदम दूर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 09 अगस्त 2023। भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 में सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में जबरदस्त वापसी की। फिलहाल वेस्टइंडीज सीरीज में 2-1 से आगे है। चौथा टी20 शनिवार को खेला जाएगा। तीसरे मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। जवाब में भारत ने सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की बेहतरीन पारियों की बदौलत 17.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। सूर्या ने 44 गेंदों में 10 चौके और चार छक्के की मदद से 83 रन की पारी खेली। वहीं, तिलक वर्मा ने 37 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 49 रन बनाए। सूर्या को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

सूर्यकुमार का यह 51वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच है। अब तक वह इस फॉर्मेट में तीन शतक और 14 अर्धशतक लगा चुके हैं। सूर्या का यह टी20 में 12वां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड रहा। इस मामले में उन्होंने ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा की बराबरी की। रोहित ने अब तक 148 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 12 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते हैं। सूर्या ने रोहित से लगभग तीन गुना कम मैच खेलकर उनकी बराबरी कर ली है। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 115 मैचों में 15 बार यह अवॉर्ड जीता है। वहीं, दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी हैं। उन्होंने 109 मैचों में 14 बार यह सम्मान जीता है।

सूर्यकुमार विराट के रिकॉर्ड से बस दो कदम दूर हैं। खास बात यह है कि सूर्या ने इन सभी से कम मैच खेले हैं। उन्होंने मार्च 14, 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था। इसके बाद से वह इस फॉर्मेट में 12 प्लेयर ऑफ द मैच जीत चुके हैं। उनके डेब्यू से लेकर अब तक किसी ने नौ से ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड नहीं जीते हैं। सूर्या डेब्यू के बाद से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी हैं।

मैच के बाद क्या बोले सूर्या?

मैच के बाद सूर्या ने कहा- जब मैं पावरप्ले में बल्लेबाजी के लिए गया तो मेरा क्रीज पर होना वास्तव में महत्वपूर्ण था, टीम मैनेजमेंट भी यही चाहता था। मैंने इन (रैंप और स्कूप्स) स्ट्रोक्स का बहुत अभ्यास किया है और मुझे ऐसा करना पसंद है। मैंने और तिलक ने लंबे समय तक एक साथ बल्लेबाजी (मुंबई इंडियंस) की है, हम दोनों समझते हैं कि एक-दूसरे के बैटिंग स्टाइल कैसी है। तिलक ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उससे मुझे काफी आत्मविश्वास मिला। दूसरे छोर पर उनकी पारी शानदार थी। मेरे दिमाग में यह चल रहा था कि भारत कभी भी लगातार तीन टी20 मैच नहीं हारा है। मुश्किल के वक्त हमने टीम मीटिंग में बात की। हमारे कप्तान ने कहा कि किसी को योगदान देने और मैच जिताने की जरूरत है। मुझे खुशी है कि मैं ऐसा करने में सक्षम था।

Leave a Reply

Next Post

भारत श्री अवार्ड से डी के सोनी को किया गया सम्मानित

शेयर करेले. जर्नल बी एस सिसोदिया इंडियन आर्मी, फिल्म एक्टर मुस्ताक खान एवं एयर मार्शल श्री शशिखेर चौधरी के कर कमलों से सरगुजा के समाजसेवी अधिवक्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट डी के सोनी को 2023 का बेस्ट आरटीआई कार्यकर्ता की श्रेणी में भारत श्री के राष्ट्रीय सम्मान से पुरस्कृत किया गया […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप