लव करूँ या शादी, दिल को छू लेती है यह प्रेम कहानी

शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 30 मई 2025। इन दिनों युवाओं के लिए सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि वह किसी से प्यार करें या पारिवारिक दबाव मे आकर अरेंज मैरेज करें. इसलिए इस सप्ताह सिनेमाघरों मे रिलीज हुई फिल्म का नाम ही है “लव करूँ या शादी?”. फिल्म की कहानी इसी मुश्किल परिस्थितियों के बीच घूमती है. इस रोमांटिक ड्रामा मे कॉमेडी, म्युज़िक  का तड़का भी है।फिल्म की स्टोरी राहुल (आकर्ष अलघ) के बारे में है जो प्रिया (मैरिना सिंह) से प्यार करता है. लेकिन राहुल की माँ गुरु मां के कहने पर राहुल की शादी किसी और लड़की से करना चाहती है. उधर राहुल का दोस्त राज (मीशा कपूर) राहुल को बिना शादी किए मौज मस्ती करने की सलाह देता है. बाद में एक गलतफहमी के कारण राहुल और प्रिया के रिश्ते में दरारें आ जाती हैं. क्लाईमेक्स मे क्या होता है इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी. 

जहाँ तक अदाकारी की बात है आकर्ष अलघ ने बेहतर अभिनय किया है. प्रिया के रोल मे मैरिना सिंह ने जान डाल दी है. उनके हिस्से में हर प्रकार के दृश्य, भावनाएं आई हैं जिन्हें उन्होंने एक मैच्योर अभिनेत्री के रूप मे पेश किया है. राज की भूमिका मे मीशा कपूर बेहद कॉन्फिडेंट नजर आए हैं. काजल के रोल मे प्रीति सिंघानिया ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है. राहुल के पिता के रोल मे गोविंद नामदेव ने अच्छी अदाकारी की है. क्लाईमेक्स मे गोविंद नामदेव की स्पीच बहुत प्रभावी और इमोशनल है. अली असगर ने मामा के किरदार को यादगार बनाने की कोशिश की है. 

फिल्म एक बार देखने लायक है. पारिवारिक मूल्यों की बात करती फिल्म मे आज की युवा पीढ़ी के अँग्रेजी कल्चर मे रंगने को दर्शाया गया है और भारतीय संस्कार की महत्ता और महानता भी बताई गई है. फिल्म के गाने अच्छे हैं. फिल्म “नो मीन्स नो” और भ्रूण हत्या को रोकने जैसे संवेदनशील मुद्दे पर भी अपनी बात रखती है. फिल्म के निर्देशक जयप्रकाश शॉ ने फिल्म के प्रस्तुतीकरण मे ऐसा आकर्षण रखा है जो दर्शकों के दिलों को छू लेता है।

Leave a Reply

Next Post

18 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'सैयारा'

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 31 मई 2025। यशराज फिल्म्स और रोमांटिक फिल्मों के मास्टर मोहित सूरी की जोड़ी जब एक साथ आती है, तो दर्शकों की उम्मीदें आसमान छूने लगती हैं। आज यशराज फिल्म्स ने अपनी आगामी फिल्म ‘सैयारा’ का दिल छू लेने वाला टीज़र जारी किया, […]

You May Like

तीन मैचों में पांच अंक लेकर पूर्वांचल विवि ने जीता खिताब....|....हरमिलन बैंस: एशियाड में जीत चुकीं दो रजत....|....हर महीने 4% मुनाफे का लालच देकर 3.12 करोड़ की ठगी....|....259 पटवारियों पर प्रशासन सख्त....|....26 साल का हुआ छत्तीसगढ़: सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई....|....जिला अस्पतालों और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में आज से पहली बार शुरू होंगे विशेष चेस्ट क्लीनिक....|....प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल आज से कागज-रहित....|....ट्रेकिंग के दौरान छह भारतीय पर्यटक लापता....|....यशपाल शर्मा की ‘झाड़-फूंक’ से ओटीटी पर मचेगा खौफ!....|....मनीषा ने रचा इतिहास तो गदगद हुईं राष्ट्रपति मुर्मू