सीवान में भारी बवाल, महावीरी अखाड़ा में पुलिस पर हमला; पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सीवान 31 अगस्त 2024। सीवान मे महावीरी अखाड़ा के दौरान भारी बवाल हुआ है। इस घटना में कई पुलिसकर्मी सहित अन्य क़ई लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज हुसैनगंज के पीएचसी में चल रहा है।  मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव का है। घटना के संबंध में लोगों का कहना है कि बड़का टोला के अखाड़ा के लोग निर्धारित रूट से हटकर दूसरे रूट से जाने की जिद करने लगे। जब प्रशासन ने इसकी इजाजत नही दी तो अखाड़ा नही निकालने की बात कहकर लौटने लगे। और फिर कुछ ही देर में अखाड़ा के लोगों ने सड़क जामकर कर दिया। सड़क जाम होने पर जब प्रशासन वहां समझाने पहुंची तो उसमें शामिल उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसी दौरान भगदड़ होने लगी। पुलिस पर हमले में  दो पुलिस कर्मियों समेत कई लोग घायल हुए हैं। यह खबर जैसे ही लोगों को मिली, पूरे इलाके में यह खबर आग की तरह फैल गयी। हथौड़ा गांव के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती है। वही गुस्साई भीड़ ने हुसैनगंज के बीडीओ की गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया।

एसपी ने कहा जांच की जा रही है 
इस घटना के संबंध में सीवान एसपी अमितेश कुमार का कहना है कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़का टोला गांव के अखाड़ा वाले लोगों ने पहले तो दूसरे रूट से अखाड़ा ले जाने को कह रहे थे। इसको लेकर प्रशासन ने मना कर दिया। अखाड़ा के लोगों ने कहा कि हमलोग अखाड़ा नही निकालेंगे  और वह लोग वापस चले गए। लेकिन फिर कुछ देर बाद अचानक सड़क पर आ गए और  सड़क जाम कर दिया। देखते ही देखते  उसमे शामिल  उपद्रवियों ने ईंट और पत्थर से हमला कर दिया, जिसमे कुछ क्षति हुई है। कितने की क्षति हुई है इसका आकलन किया जा रहा है। प्रशासन आगे की कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

द्रविड़ के बेटे समित को मिली भारतीय अंडर-19 टीम में जगह, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए चुना गया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 31 अगस्त 2024। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में चुना गया है। समित को वनडे और चार दिवसीय दोनों सीरीज के लिए टीम में जगह […]

You May Like

डॉक्टर ने प्रदूषण के खतरों को लेकर किया अलर्ट....|....नयनतारा के बाद श्रीलीला की हुई रजनीकांत की फिल्म में एंट्री....|....जीत के साथ सीरीज की शुरुआत: ऑकलैंड में दिखा चेज मास्टर कोहली का क्लास....|....कैबिनेट ने ऊर्जा सुरक्षा के लिए 17,314 करोड़ रुपए की दो योजनाओं को दी मंजूरी....|....भारतवंशी विवेक रामास्वामी गवर्नर चुनाव हारे....|....दो से ज्यादा बच्चे तो चुनाव नहीं....|....बाल शोषण-दुष्कर्म से जुड़े मामलों पर सरकार सख्त....|....कर्नाटक में बस किराया बढ़ाने पर घमासान....|....जांजगीर में 32 लाख की डिजिटल अरेस्ट ठगी....|....थाने के पास स्थित हनुमान मंदिर से दो दानपेटियां चोरी