प्रियंका का सीएम योगी पर हमला, बोलीं- कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने पर भी कर रहे रैलियां

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 8 अप्रैल 2021 । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार (8 अप्रैल) को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर गैरजिम्मेदार होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस से संक्रमित एक शख्स के संपर्क में आ चुके हैं। इसके बावजूद वह लगातार चुनावी सभाएं कर रहे हैं। संकट की इस घड़ी में उनका गैरजिम्मेदार रवैया साफ नजर आ रहा है। बता दें कि सीएम योगी पश्चिम बंगाल में लगातार चुनावी रैलियां कर रहे हैं। उन्होंने आज हुगली में भी जनसभा को संबोधित किया। 

प्रियंका ने लगाया यह आरोप 

प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ पर ट्वीट करके निशाना साधा। उन्होंने लिखा, ‘खबरों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोविड संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद भी रैलियों में जा रहे हैं। उनका कार्यालय कोविड से होने वाली मौतों के गलत आंकड़े दे रहा है। खबरों के अनुसार, लखनऊ के शवदाहगृह एवं अस्पतालों में लंबी वेटिंग है। लोगों में दहशत है।’

भाजपा के स्टार प्रचारक हैं योगी

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। ऐसे में वह भाजपा के समर्थन में लगातार चुनावी रैलियां कर रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को हुगली में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोधी प्रदर्शनों के दौरान टीएमसी के लोग हिंसा भड़काने में उनकी मदद कर रहे थे। उत्तर प्रदेश में हमने दंगाइयों के पोस्टर लगवाए और उनकी संपत्ति जब्त कर ली। ममता दीदी ऐसा कभी नहीं कर सकतीं, क्योंकि वह उन्हें टीएमसी के वोट बैंक के रूप में देखती हैं। 

Leave a Reply

Next Post

पलटवार: वैक्सीन पर पवार बोले- केंद्र का मिल रहा सहयोग, राउत ने कहा- सरकार को नीचा दिखाने की कोशिश

शेयर करेसंजय राउत बोले- राज्य सरकार को संकट में लाने की कोशिश छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना वैक्सीन की किल्लत होने की खबरों के बीच एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने बयान देकर महाराष्ट्र सरकार के दावे की पोल खोल दी। शरद पवार ने कहा कि कोरोना से निपटने के […]

You May Like

मनीषा ने रचा इतिहास तो गदगद हुईं राष्ट्रपति मुर्मू....|....कनाडा बनेगा यूरोपीय संघ का पहला ‘एसोसिएट सदस्य’....|....अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी....|....चार करोड़ रुपये वापस पाने की कारोबारी की याचिका खारिज....|....राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल? अब 40 बिंदुओं में देनी होगी जानकारी....|....खजुराहो के जवारी वामन मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा को मिलेगा मूल स्वरूप....|....लिपिकों को सीधे एडीपीओ बनाने का रास्ता बंद....|....बायोमेट्रिक और मेटल डिटेक्टर से निगरानी....|....कूना में चीते की मौत पर बड़ी कार्रवाई....|....वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में छत्तीसगढ़ से बब्बर शेरों का दिल्ली कूच