डेनवर ने शाहरुख खान के साथ नया ऐड कैंपेन लॉन्च किया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 16 अप्रैल 2024। (अनिल बेदाग): भारत के प्रतिष्ठित मेंस ब्रैंड डेनवर ने मेगास्टार और ब्रैंड एंबेसेडर शाहरुख खान के साथ अपने नए ऐड कैंपेन को लॉन्च किया है। एक ऐसे युग में, जहां सफलता अक्सर सिद्धांतों और मूल्यों पर हावी हो जाती है, यह कैंपेन लोगों को उनके व्यक्तित्व में नया बदलाव लाने के लिए प्रेरित करता है और सफलता को केवल उपलब्धि न मानकर इसे फिर से परिभाषित करता है। ब्रैंड फिल्‍म एकदम सरल शब्दों में जबर्दस्त ढंग से अपना संदेश लोगों तक पहुंचाती है। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को प्रमुख रूप से ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम्स और सफलता का सच्चा प्रतीक माना जाता है। उन्‍होंने अपनी पहचान खुद बनाई है। वह एक संभ्रांत परिवार से है, उन्होंने सफलता के प्रतिमानों को फिर से परिभाषित किया है। विनम्रता और सहानुभूति के प्रतीक के रूप में यह पूरी ऐड फिल्म शाहरुख खान के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म लोगों के सामाजिक दर्जे की परवाह किए बिना सभी लोगों से समान तरीके से व्यवहार करने के महत्व पर जोर देती है।  शाहरुख अपने एक डायलॉग, “इंसान छोटा या बड़ा अपनी सोच से होता है। किसी व्यक्ति की सोच से समाज में उसकी जगह तय होती है। सफलता को अपने सिर पर चढ़ने मत दीजिए।’’ से लोगों को प्रोत्साहित करते है।  शाहरुख अपनी इस ऐड कैंपेन से लोगों को दूसरे के प्रति अच्छा बर्ताव करने और उन्हें समानता, करुणा और सहानुभूति का रवैया अपनाने के लिए प्रेरित करती है। कुल मिलाकर यह ब्रैंड फिल्म प्रभावशाली ढंग से यह फिर से परिभाषित करती है कि कैसे सफल लोगों की सुगंध उनके विनम्र रहने पर भी उनकी उपलब्धियों की महक फिजा में बिखेरती रहती है।

हैमिल्टन साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड के एमडी और सीईओ सौरभ गुप्ता ने कहा, “हमारा ब्रैंड सुगंध के माध्यम से लोगों के जीवनस्तर को ऊपर उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम विनम्रता में गुंथी हुई सफलता की ताकत में विश्वास करते हैं। इस कैंपेन के साथ हमारा लक्ष्य वह संदेश लोगों तक पहुंचाना है, जो उन्हें लगातार यह याद दिलाए कि सच्ची सफलता करुणा, सहानुभूति के गुणों को अपनाने से ही मिलती है। सफलता और विनम्रता के प्रतीक शाहरुख खान हमारे ब्रैंड मैसेज को लोगों तक पहुंचाने के लिए एकदम परफेक्ट और फिट हस्ती हैं। डेनवर डियोडेरेंट की खुशबू और महक की तरह सफलता केवल उपलब्धियों का दिखावा करना नहीं है, बल्कि सबको गरिमा के साथ  गले लगाना ही सच्ची सफलता है।

शाहरुख खान पिछले सात साल से डियोडेरेंट ब्रैंड डेनवर से जुड़े हुए हैं। इधर कई सालों से ब्रैंड देश में सबसे पसंदीदा परफ्यूम ब्रैंड के रूप में उभरा है। कई सालों से डेनवर देश का पसंदीदा ब्रैंड है। डेनवर अगले कुछ सालों में पुरुषों के लिए ओवरऑल ग्रूमिंग ब्रैंड के रूप में उभरना चाहता है।

Leave a Reply

Next Post

न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 16 अप्रैल 2024। प्रतिभाशाली एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा न सिर्फ ऑन-स्क्रीन बल्कि ऑफ-स्क्रीन भी दिल जीत रही हैं। इस ऑटिज्म महीने में, एक्ट्रेस ने हाल ही में न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों के लिए एक स्पेशल स्कूल ‘सो-हम स्माइल्स’ के इनॉग्रेशन सेरेमनी में भाग लिया। यह […]

You May Like

वक्फ़ संशोधन विधेयक पर टी. राजा सिंह का बयान: रामनवमी शोभा यात्रा में कहा, वक्फ़ कानून 'जमीन जिहाद' को रोकेगा....|....राहुल गांधी बेगूसराय में कांग्रेस की पदयात्रा में हुए शामिल, संविधान सुरक्षा सम्मेलन' को संबोधित करने पटना रवाना....|....यूपी में एक और 'सौरभ' की हत्या: पत्नी ने किया रेलकर्मी का कत्ल... इस लालच में पति को मारा; शिवानी का कबूलनामा....|....'रामनवमी की शोभायात्रा को बनाया गया निशाना, बरसाए गए पत्थर', भाजपा का दावा; पुलिस ने दिया यह जवाब....|....प्रदेश में होगा सबसे बड़ा वैश्विक निवेशक सम्मेलन और भूमि पूजन समारोह, 33 लाख करोड़ निवेश की उम्मीद....|....विधानसभा में वक्फ कानून को लेकर हुआ जमकर हंगामा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के स्थगन प्रस्ताव पर जमकर बवाल....|....'सफेद टी-शर्ट पहनकर आइए, सवाल पूछिए और आवाज उठाइए', बिहार यात्रा से पहले राहुल की जनता से अपील....|....पालघर में रामनवमी पर बवाल, बाइक रैली पर उपद्रवियों ने फेंके अंडे; तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात....|....मुंबई के लीलावती अस्पताल में विशेष किडनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन....|....राष्ट्रपति ने दी वक्फ संशोधन विधेयक को मंजूरी, अब बन गया कानून