3 दिन मुर्दाघर में पड़ा रहा शव… फिर अचानक चलने लगीं सांसें! 6 बार मौत को दी मात, लोग युवक से डरने लगे और…

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 09 सितंबर 2025। मौत के बाद इंसान का वापस लौटना नामुमकिन माना जाता है, लेकिन तंजानिया में रहने वाले इस्माइल अज़ीज़ी की कहानी सबको हैरान कर देने वाली है। दावा है कि वे अब तक 6 बार मौत को मात देकर फिर जिंदा हो चुके हैं।

पहली बार मुर्दाघर से लौटे

इस्माइल की पहली मौत एक गंभीर हादसे के बाद हुई थी। उन्हें मृत घोषित कर मुर्दाघर में रख दिया गया। लेकिन दफ़नाने से पहले ही वे अचानक उठ खड़े हुए। परिवार वाले उन्हें देखकर डर गए और भाग खड़े हुए, क्योंकि उन्हें लगा कि कोई भूत सामने आ गया है।

मलेरिया और सांप काटने के बाद भी वापिस लौटे

दूसरी बार उन्हें मलेरिया हुआ और डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जब ताबूत में रखने की तैयारी हो रही थी, उनकी फिर से सांसें चलने लगीं। इसके बाद सांप काटने से और एक बार गहरे गड्ढे में गिरने के बाद भी उन्हें मृत मान लिया गया, लेकिन वे फिर लौट आए।

तीन दिन तक मुर्दाघर में पड़ा रहा शव

सबसे हैरान करने वाला मामला तब हुआ, जब अज़ीज़ी का शव तीन दिन तक मुर्दाघर में पड़ा रहा। लेकिन इसके बाद भी वे जिंदा हो गए। इस घटना ने लोगों को और भी ज्यादा चौंका दिया।

लोग मानते हैं जादू या श्राप

अज़ीज़ी की बार-बार मौत से वापसी ने लोगों के बीच तरह-तरह की बातें फैला दीं। कुछ लोग इसे अलौकिक शक्ति या काला जादू मानते हैं। कई लोगों ने उन पर जादू-टोना करने के आरोप भी लगाए। इसी कारण अब वे समाज और परिवार से अलग-थलग रह गए हैं।

अब अकेले काट रहे जिंदगी

आज अज़ीज़ी एक जर्जर घर में अकेले रहते हैं। वे छोटी-मोटी खेती और घर के काम करके गुज़ारा करते हैं। उनका कहना है, ‘हर बार जब मैं मरकर लौटता था, तो शरीर में अजीब सा एहसास होता था। लोग मुझसे डरने लगे और मुझे डायन समझने लगे।’

Leave a Reply

Next Post

बारिश में सूखी नदी में बाढ़ आने से सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी! कातिलों तक ऐसे पहुंची पुलिस...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बलौदाबाजार 09 सितंबर 2025 :  बाढ़ और बारिश ने जहां जनजीवन अस्त व्यस्त किया है, वहीं छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में भारी बारिश से एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझ गई। दरअसल, जिले के कसडोल पुलिस ने चाचा की हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर