योग स्वस्थ, संतुलित एवं सक्रिय जीवन का आधार है : हरीश दुहन

admin
शेयर करे

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एसईसीएल योग महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 21 जून 2026। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) द्वारा “एसईसीएल योग महोत्सव 2026” के अंतर्गत वसंत क्लब, वसंत विहार कॉलोनी, बिलासपुर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन, एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) दारला सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी-योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र, श्रद्धा महिला मंडल की उपाध्यक्षा श्रीमती इप्सिता दास एवं श्रीमती हसीना कुमार सहित विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं योग प्रशिक्षण ब्रह्मकुमारी गायत्री देवी द्वारा प्रदान किया गया। उनके मार्गदर्शन में विभिन्न योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। इस अवसर पर कोलकाता में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के राष्ट्रीय समारोह का सीधा प्रसारण भी प्रदर्शित किया गया।

आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित योगाभ्यास के दौरान योग के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक लाभों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने कहा कि, “योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। नियमित योगाभ्यास हमें शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाता है तथा बेहतर जीवन गुणवत्ता की ओर अग्रसर करता है।” उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास अपनाने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। साथ ही समाज को नशामुक्त बनाने एवं स्वयं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से नशा मुक्ति की शपथ भी ग्रहण की गई। उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एसईसीएल के मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रों एवं इकाइयों में भी योग संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Next Post

'ये सिर्फ व्यायाम नहीं, मानव आत्मा की अभिव्यक्ति', योग दिवस पर पीएम मोदी ने बताए सेहतमंद जीवन के मंत्र

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 21 जून 2026। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को मानवता को जोड़ने वाला माध्यम बताते हुए कहा कि आज योग दुनिया का सबसे बड़ा सामुदायिक उत्सव बन चुका है। कोलकाता में आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में […]

You May Like

नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा भारत: पीएम मोदी....|....सीसीएल में हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस....|....बिलासपुर में तोखन साहू ने किया धवजारोहण:परेड की सलामी ली....|....वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ निवास कार्यालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्रध्वज को दी सलामी....|....राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस पर नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया....|....हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसईसीएल मुख्यालय में तिरंगा रैली का भव्य आयोजन....|....नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर : मुख्यमंत्री साय....|....छात्र हित में शासन शीघ्र जारी करे नियुक्ति आदेश - डॉ. चरणदास महंत....|....50 करोड़ की सात शत्रु संपत्तियां घोषित, 28 की अभी चल रही है जांच....|....कांग्रेस की दोहरी नीति उजागर, नक्सलियों के समर्थन पर चुप्पी क्यों साधते हैं दीपक बैज : केदार कश्यप