झारखंड का सबसे बड़ा नक्सली छोटू खरवार मारा गया, 15 लाख का था इनाम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 27 नवंबर 2024। झारखंड में नक्सल गतिविधियों का आरोपी और 15 लाख रुपये का इनामी छोटू खरवार मारा गया है। उसकी मौत आपसी लड़ाई के दौरान हुई है। यह घटना 25 नवंबर को रात के समय लातेहार जिले के नवाडीह क्षेत्र में हुई। छोटू खरवार पर 100 से ज्यादा नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप था और झारखंड सरकार ने उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। छोटू खरवार (जिसका असली नाम सुजीत उर्फ बिरजू सिंह था) झारखंड के सबसे बड़े नक्सलियों में से एक था। उसकी हत्या आपसी रंजिश के कारण हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक माओवादियों के बीच हाल ही में तनाव बढ़ गया था और इस वजह से वे भीमपांव जंगल के पास एक समझौते के लिए इकट्ठा हुए थे। समझौते के दौरान माओवादियों के बीच हिंसा हुई और एक माओवादी ने गोली चला दी जो सीधे तौर पर छोटू खरवार को लगी। गोली लगने के बाद वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। इसके बाद हमलावरों ने उसका शव छोड़कर जंगल से फरार हो गए। पलामू के डीआईजी वाई एस रमेश ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जंगल में एक शव मिला है जो छोटू खरवार का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

छोटू खरवार की पहचान और आपराधिक इतिहास

छोटू खरवार झारखंड के छिपादोहर इलाके का रहने वाला था और माओवादियों के कोयल-शंख जोन का इंचार्ज था। वह टेरर फंडिंग (आतंकी फंडिंग) के मामलों में भी आरोपी था। 2018 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। यह मामला 21 दिसंबर 2016 का है जब लातेहार के बालूमाथ थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को 3 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था। उस व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि यह रकम छोटू खरवार की थी जो उसे नक्सल गतिविधियों के लिए उपयोग करने के लिए दी गई थी।

छोटू खरवार की मौत से झारखंड में नक्सली गतिविधियों को लेकर एक नया मोड़ आ सकता है हालांकि यह भी माना जा रहा है कि नक्सलियों के बीच की रंजिश की वजह से उसकी जान गई।

Leave a Reply

Next Post

'कांग्रेस नहीं लड़ेगी चुनाव': कवासी लखमा बोले- ईवीएम को लेकर होगा बड़ा आंदोलन, बैलेट पेपर से होना चाहिए मतदान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 27 नवंबर 2024। छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री रहे कांग्रेस नेता कवासी लखमा का बड़ा बयान सामने आया है। कवासी लखमा ने कहा कि अब आगे होने वाले विधानसभा चुनाव कांग्रेस नहीं लड़ेगी। साथ ही कहा कि अगर चुनाव ईवीएम से होगा तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन […]

You May Like

'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक....|....भाजपा सरकार से ना रुपया संभल रहा है ना देश की अर्थव्यवस्था - दीपक बैज