मुख्यमंत्री साय ने पुलिस परिवार के बच्चों के लिए किया बस सेवा शुभारंभ, डिप्टी सीएम शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 जुलाई 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस परिवार के बच्चों के स्कूल आने-जाने के लिए बस का शुभारंभ किया. वहीं इस बस को डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. CSR मद से बच्चों को बस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सीएम साय ने इस मौके पर कहा कि आवासीय पुलिस कॉलोनी के बच्चों को आने जाने में समस्या होती है, गृह मंत्री की पहल पर आज बस मुहैया कराया गया है. विधिवत पूजा करके शुभारंभ कर रहे हैं. सीएम साय ने पुलिस कॉलोनी आवासीय समिति के सदस्यों को बस की चाबी सौंपी.  इस मौके पर पुलिस परिवार के लोगों ने सीएम साय और डिप्टी सीएम शर्मा का आभार प्रकट किया। सीएम साय ने गृह मंत्री विजय शर्मा को उनकी इस पहल के लिए  सराहना करते हुए बधाई दी. उन्होंने कहा कि और भी अन्य कंपनियों से आग्रह करेंगे इस प्रकार की पहल हो। 

वहीं हाथरस की घटना पर सीएम साय ने कहा कि हाथरस की घटना दुखद है. श्रद्धांजलि अर्पित करते है. इस प्रकार की घटना नहीं होना चाहिए. सरकार इसकी जांच करा रही है।

Leave a Reply

Next Post

दुनिया के नंबर-एक टी20 ऑलराउंडर बने हार्दिक पांड्या, विश्व कप में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 03 जून 2024। आईसीसी ने ताजा टी20 रैंकिंग जारी कर दी है। भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान और स्टार हार्दिक पांड्या दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर बन गए हैं। ताजा रैंकिंग में वह श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा के साथ संयुक्त रूप से नंबर एक […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च