आज से दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट: कमजोर परफॉर्मेस समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 23 जून 2025। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट आज यानी सोमवार से दो दिवसीय प्रवास पर प्रदेश दौरे पर रहेंगे। इन दौरान कई अहम मुद्दों को लेकर रायपुर में बैठक लेंगे। इसमें आगामी कार्य योजना को लेकर चर्चा कर प्लानिंग बनाई  जायेगी। इतना ही नहीं इस बैठक में भाजपा की तुलना में कांग्रेस संगठन के कमजोर परफॉर्मेस और नेताओं की गुटबाजी और निष्क्रियता का मुद्दा फिर से गरमा सकता है। पार्टी के प्रभारी महासचिव और छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पायलट की मौजूदगी में कई वरिष्ठ नेताओं की मुलाकात होगी। इसके साथ ही छोटे कार्यकर्ताओं के साथ भी उनकी चर्चा हो सकती है। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि कुछ सीनियर और जूनियर नेता संगठन की कार्यशैली से काफी नाराज चल रहे हैं। ऐसे में वो इस बैठक में पायलट से मिलकर अपनी नाराजगी या भड़ास भी निकाल सकते हैं। 

इस बैठक को लेकर अलग-अलग क्षेत्रों के लिए तीन प्रभारी सचिव बनाये गये हैं, जो लगातार अपने प्रभार वाले जिलों में दौरा कर रहे हैं। इन दौरे के बाद भी कोई खास उपलब्धि नहीं दिख रही है। इस मुद्दे पर भी चर्चा होगी। लगातार मैराथन बैठकों को दौर चलेगा।

Leave a Reply

Next Post

'नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया और इसे पूरा करके ही रहेंगे', रायपुर में बोले गृहमंत्री शाह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 23 जून 2025। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज रविवार को नवा रायपुर स्थित राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) के अस्थायी परिसर और आई-हब रायपुर का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज