नेशनल हेराल्ड मामला: सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी ने दायर किया आरोपपत्र

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 16 अप्रैल 2025। नई दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मंगलवार को औपचारिक रूप से आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। यह कार्रवाई एजेंसी द्वारा लंबे समय से चल रही जांच के तहत की गई है।

₹661 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की तैयारी

इससे पहले अप्रैल के पहले सप्ताह में ईडी ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) की करीब 661 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसके लिए दिल्ली, मुंबई और लखनऊ में संबंधित रजिस्ट्री कार्यालयों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिससे एजेंसी इन अचल संपत्तियों का भौतिक अधिग्रहण कर सके।

क्या है पूरा मामला?

नेशनल हेराल्ड अखबार की प्रकाशक कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) को यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी ने अधिग्रहित किया था। इस यंग इंडियन कंपनी में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की 38-38% हिस्सेदारी है। आरोप है कि इस सौदे के जरिए AJL की संपत्तियों का गलत तरीके से अधिग्रहण किया गया, जिसकी वर्तमान कीमत सैकड़ों करोड़ में आंकी गई है।

कई बार हो चुकी है पूछताछ

ईडी ने अपनी जांच के दौरान सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों से कई बार पूछताछ की है। जांच एजेंसी को संदेह है कि इस सौदे में वित्तीय अनियमितता और मनी लॉन्ड्रिंग के नियमों का उल्लंघन हुआ है।

कांग्रेस का जवाब

कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले को राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई करार देती रही है। पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है ताकि विपक्ष की आवाज को दबाया जा सके।

Leave a Reply

Next Post

हाईकोर्ट ने पॉक्सो केस में छह साल से जेल में बंद युवक को किया बरी, कहा- सहमति से बने थे शारीरिक संबंध

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 16 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि प्रेम प्रसंग और आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध के मामलों में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं लागू नहीं होतीं। कोर्ट ने नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में छह […]

You May Like

मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण....|....फीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण से उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास....|....फीफा के रंग में रंगीं सोनिया बंसल....|....जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय