रायकोट में हिंसा: कांग्रेस प्रत्याशी जगदेव सिंह जग्गा पर जानलेवा हमला, पीजीआई रेफर; आप नेता की भी पगड़ी उछली

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

हलवारा (पंजाब) 26 मई 2026। रायकोट में वोटिंग की शुरुआत हिंसा से हुई है। वार्ड नंबर चार से कांग्रेस के प्रत्याशी जगदेव सिंह जग्गा पर तड़के बूथ में जानलेवा हमला हुआ है। हमलावर आम आदमी पार्टी के बताए जा रहे हैं। जग्गा को पहले सिविल अस्पताल फिर वहां से शहर के सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जानकारी आ रही है कि जग्गा के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें पीजीआई चंडीगढ रेफर किया जा रहा है। रायकोट में सोमवार दोपहर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समर्थकों के बीच शुरू हुई तकरार रात होते-होते खूनी संघर्ष में बदल गई और वार्ड नंबर चार युद्ध का अखाड़ा बन गया। पुलिस की मौजूदगी में रायकोट ट्रक यूनियन के प्रधान और आप विधायक हाकम सिंह ठेकेदार के राइट हैंड बिंदरजीत सिंह गिल को वार्ड नंबर चार में कांग्रेस के प्रत्याशी जगदेव सिंह जग्गा के समर्थकों ने बुरी तरह पीटा। ईंट पत्थर चले और बिंदरजीत सिंह गिल की पगड़ी भी उछाल दी गई। 

रायकोट नगर काउंसिल चुनाव के लिए वार्ड नंबर चार से कांग्रेस प्रत्याशी जगदेव सिंह जग्गा का आपराधिक रिकॉर्ड है और ट्रक यूनियन प्रधान बिंदरजीत सिंह गिल पर भी दर्जनों आपराधिक केस दर्ज हो चुके हैं। कभी अकाली दल में एक साथ काम कर चुके जगदेव सिंह जग्गा और बिंदरजीत सिंह गिल अब कट्टर विरोधी बन बैठे हैं। जग्गा वार्ड नंबर चार से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं और आप की तरफ से बिंदरजीत सिंह गिल का खास दोस्त अमनदीप सिंह मांगट मैदान में है। चुनाव पूर्व रात को डोर टू डोर कर रहे दोनों के समर्थक रात साढ़े नौ बजे आमने सामने हो गये और विवाद हिंसक हो गया।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा विधायक पुरंदर हुए ठगी के शिकार, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- कानून व्यवस्था बद से बदतर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 26 मई 2026। भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के साथ हुई ठगी मामले में कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए. साथ ही राज्य सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं के दिन सही नहीं चल रहे हैं. राज्य […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव