बिहार में देर शाम तक आएंगे अंतिम नतीजे, 12 :30 तक सिर्फ 20% वोट गिने गए, 4 करोड़ से ज्यादा लोगो ने किया मतदान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली / बिहार 10 नवंबर 2020। बिहार का बिग बॉस कौन बनेगा, इसका फैसला आज होने जा रहा है। अभी तक आए रुझानों में एक बार फिर एनडीए सरकार बनती दिख रही है. 243 विधानसभा सीटों पर रुझान आ गए हैं. अब हर किसी को फाइनल नतीजों का इंतजार है।

अब तक गिने गए सिर्फ 20% वोट: चुनाव आयोग

बिहार में मुख्य चुनाव अधिकारी एच. श्रीनिवासन के मुताबिक, इस बार करीब 34 हजार पोलिंग स्टेशन बढ़ा है जिस वजह से राउंड बढ़े हैं। कुछ सीटों पर 24 राउंड में गिनती हो रही है, जबकि कुछ में 51 राउंड होना है। दोपहर साढ़े 12 बजे तक सिर्फ 20 फीसदी वोट गिना गया है, अंतिम नतीजा आने में शाम के 6-7 बज सकते हैं। अभी तक 80 लाख के करीब वोट गिने गए हैं, जबकि कुल वोटों की संख्या 4.10 करोड़ वोट है। 

इन सीटों पर जारी है कांटेदार मुकाबला

चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 12 बजे तक करीब 99 सीटें ऐसी हैं जहां 2000 से कम वोटों का अंतर है। जबकि 54 सीटें ऐसी हैं जहां 1000 से कम वोटों का अंतर है, इसके अलावा 28 सीटों पर अंतर 500 से भी कम वोटों का है। चुनाव आयोग के मुताबिक, अबतक करीब 20 फीसदी मतदान हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

व्यावसायिक कोयला खनन नीलामी से राज्यों को मिलेगा 6,656 करोड़ रुपए का वार्षिक राजस्व : कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बिलासपुर/नई दिल्ली 10 नवंबर 2020 । केंद्रीय कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोमवार को कहा कि राष्ट्र की सबसे पहली व्यावसायिक कोयला खनन नीलामी की ऐतिहासिक सफलता से राज्यों को कुल 6,656 करोड़ रुपए का वार्षिक राजस्व मिलेगा। प्रल्हाद जोशी इस नीलामी की बोली प्रक्रिया की समाप्ति […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन