नई दिल्ली से पटना आ रही मगध एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में बंटी, अफरातफरी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

आरा 08 सितंबर 2024। बक्सर के रेल हादसा हुआ है। टुनिगंज रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से आ रही मगध एक्सप्रेस ट्रेन अचानक दो हिस्सों में बंट गई। चलती ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, लोको पायलट ने फौरन ट्रेन रोकी। इधर, सूचना मिलते रेलवे की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। अबतक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि 20802 डाउन मगध एक्सप्रेस नई दिल्ली से चलकर पटना जा रही थी। डुमराव रेलवे स्टेशन से खुलकर जैसे ही टुनिगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंची कि अचानक ट्रेन की कपलिंग टूट गई। इस कारण ऐसा हुआ। 

ट्रेन इंजन से अलग हो गई बोगियां 
इधर,पूर्व मध्य रेलवे के जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चन्द्र ने कहा कि रविवार को लगभग सुबह 11.15 बजे दानापुर मंडल के टुड़ीगंज और रघुनाथपुर स्टेशनों के मध्य किमी 635/32 के समीप गाड़ी सं. 20802 नई दिल्ली-इसलामपुर मगध एक्सप्रेस के इंजन से 13 एवं 14 डिब्बे के मध्य की कपलिंग टूट गयी थी। 11.35 बजे दानापुर से SPART घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। गाड़ी के संरक्षित परिचालन हेतु कार्य जारी है। इस घटना में किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। 

Leave a Reply

Next Post

'युवा अब पिस्तौल और रिवॉल्वर के बजाय लैपटॉप रखते हैं', अनुच्छेद 370 हटाने के बाद आए बदलावों पर बोले रक्षा मंत्री

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 08 सितंबर 2024। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के निवासियों से कहा कि वे आएं और भारत में शामिल हों, क्योंकि “हम आपको अपना मानते हैं, जबकि पाकिस्तान आपको विदेशी मानता है।” रामबन विधानसभा क्षेत्र में […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप