घायलों से मिलने एम्स पहुंचे मुख्यमंत्री साय, कहा- बख्शे नहीं जाएंगे घटना के दोषी…

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 10 अप्रैल 2024 । कुम्हारी में बीती रात हुए बस दुर्घटना के घायलों से मुलाकात करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एम्स (AIIMS) पहुंचे. केडिया डिस्टलरी के घायल कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना, इसके साथ ही बेहतर से बेहतर इलाज के लिए एम्स प्रबंधन को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घायलों से मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा में घटना को दुखद बताते हुए कहा कि घटना होते ही प्रशासन-शासन की टीम मौके पर रात से मौजूद रही. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कल रात में ही एम्स पहुंच चुके थे. प्रधानमंत्री राज्यपाल ने इस घटना पर संवेदना व्यक्त की है. बेहतर से बेहतर इलाज के लिए एम्स को निर्देशित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कंपनी ने मृतक के परिजनों के लिए 10 लाख रुपए मुआवजा राशि की घोषणा की है. साथ ही साथ मृतक के परिवार में से एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी. घायलों के बेहतर इलाज के लिए कंपनी और सरकार खर्च वहन करेगी. उन्होंने कहा कि न्यायिक जांच की घोषणा की गई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद जो कोई भी दोषी होगा, उसे बक्शा नहीं जाएगा. इस तरीके की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इस पर विचार किया जाएगा।

एम्स की पूरी टीम उपचार में लगी

AIIMS के डायरेक्टर अशोक जिंदल ने बताया कि कुम्हारी हादसे में घायल 10 मरीज भर्ती हैं. दो की हालत गंभीर है. एक पेशेंट के मस्तिष्क में चोट लगने के कारण काफी सीरियस है. चार को आज डिस्चार्ज किया जा सकता है. माइनर सर्जरी के बाद दो-चार दिन में सबको डिस्चार्ज किया जाएगा. एम्स की पूरी टीम घायलों के उपचार में लगी है।

Leave a Reply

Next Post

मेरे दिल के करीब है जयपुर-भूमि पेडनेकर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 12 अप्रैल 2024। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर हाल ही में जयपुर में शूटिंग कर रही थीं। यह शहर उनके दिल के बहुत करीब है क्योंकि यह उनके बचपन की यादें संजोए हुए है। भूमि ने अपने इंस्टाग्राम पर शहर के प्रति अपना प्यार […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण