स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 06 जून 2026। स्काईवॉक को शहर के लिए अनुपयोगी,केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा बताते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि स्काई वाक भाजपा की भ्रष्टाचार की स्मारक है ही शहर के लिए अनुपयोगी एवं केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन रहा है। स्काई वॉक के लिए जेल परिसर तरफ बनाई जा रही सीढ़ी में चढ़ने से जेल के भीतर की गतिविधियां सीधी नजर आ रही है। जो जेल की सुरक्षा पर बड़ा खतरा है। स्काई वाक के निर्माण का लगातार शहर के नागरिक विरोध कर ही रहे है। कांग्रेस ने भी इसका पुरजोर विरोध कियाएवं स्काई वॉक की जगह फ्लाई ओवर बनाने की मांग कर रहे है ताकि वाहनों की भीड़ के कारण होने वाले यातयात जाम से राहत मिल सके। कई भाजपा नेता कार्यकर्ता भी स्काईवॉक के खिलाफ है। इसके बावजूद एक भाजपा विधायक की जिद्द पूरा करने सारे विरोध को दरकिनार कर स्काई वॉक निर्माण कार्य फिर से करवाया जा रहा है।निर्माण कार्य शुरू करने से पहले इसका भौतिक सत्यापन भी नही किया गया। स्काई वॉक के अधिकांश स्टील गडर, प्लेट्स, स्टील की सीढ़ियों, नटबोल्ट में जंग लगा हुआ है जिसके चलते इसकी मजबूत होने पर संदेह है।सरकार को जनता की मांग को स्वीकार करना चाहिए स्काई वॉक के निर्माण पर रोक लगाई जाये एवं फ्लाईओवर बनाने की योजना बनानी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा स्काई वॉक की जबरिया निर्माण शहर के विकास में बाधक साबित होगा। शहर की ट्रैफिक जाम की स्थिति आने वाले समय मे विकराल होगी। जिस गति से वाहनों की भीड़ जीई रोड़ में बढ़ रही है उसका हल निकालने में सरकार पूरी तरह असफल रहेगी। स्काई वॉक के निर्माण में जो करोड़ो रुपया फूंका जा रहा है जनता की गाढ़ी कमाई से मिली टैक्स की बर्बादी है। लोकनिर्माण मंत्री अरुण साव को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिये। राजधानी की सुगम यातायात व्यवस्था के लिए विधायक की जिद्द को किनारा कर शहर के नागरिक के हित मे फैसला ले फ्लाई ओवर की योजना बनाये।ताकि उसका लाभ आनेवाले कई सालों तक शहर को मिल सके।

Leave a Reply

Next Post

सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 06 जून 2026। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा व्यवस्था में किए गए बदलाव को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है। एक ओर राबड़ी देवी 10 सर्कुलर रोड स्थित अपने सरकारी आवास को खाली करने को […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज