मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, ऑयल टैंकर में लगी आग; चार की मौत, तीन घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुुंबई 13 जून 2023। महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां एक ऑयल टैंकर दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। यह दुर्घटना कितनी भीषण थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हादसे के बाद हाईवे में ही आग लग गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हुई है, वहीं तीन लोग घायल हैं। हाईवे के एक साइड पर ट्रैफिक को रोक दिया गया है और सिर्फ एक ही तरफ से वाहनों को निकाला जा रहा है। 

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना लोनावाला और खंडाला के बीच घटी। टैंकर में कोई रासायनिक पदार्थ भरा था। उन्होंने कहा कि दुर्घटना होने के बाद टैंकर में आग लगी और रसायन में विस्फोट होने से निकले अंगारे सड़क पर चल रहे वाहनों पर गिरने लगे। लोनावाला थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क पर चल रहे चार वाहन चालक इस घटना में घायल हो गये और तीन की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि मृतकों में एक व्यक्ति टैंकर में सवार था। वहीं टैंकर में सवार दो लोग घायल हो गये। अफसरों ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और आग पर काबू पा लिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

सरकार जितनी भी लीपापोती करे लेकिन जनता का निजी डेटा सुरक्षित नहीं: कोविन डेटा लीक पर बोले खरगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 13 जून 2023।  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कोविन प्लेटफॉर्म के डेटा में सेंधमारी से जुड़े दावों को लेकर मंगलवार को सरकार पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि सरकार को न तो निजता के मौलिक अधिकार की परवाह है और न ही राष्ट्रीय […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प