अमेरिका का कड़ा एक्शन: पहलगाम पर हमला करने वाला TRF वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित, भारत ने फैसले का किया स्वागत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

वांशिगटन 21 जुलाई 2025। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की समिति ने लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित करने के फैसले का स्वागत किया है। समिति ने कहा कि जो निर्दोष लोगों की हत्या करते हैं, उन्हें बख्शा नहीं जा सकता, बल्कि उन्हें सख्त सजा दी जानी चाहिए।गौरतलब है कि अमेरिका ने पिछले सप्ताह TRF को विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO)  और  विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (SDGT) घोषित किया था। यह कदम उस हमले के बाद उठाया गया है, जिसके तहत 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में TRF  ने हमला कर 26 निर्दोष नागरिकों की जान ली थी।

रिपब्लिकन सांसद ब्रायन मास्ट की अध्यक्षता वाली प्रतिनिधि सभा की इस समिति ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने सही कहा था कि TRF को आतंकवादी संगठन का दर्जा मिलना ही चाहिए। समिति ने अपने पुराने पोस्ट का भी जिक्र किया, जिसमें उसने न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट की आलोचना की थी।22 अप्रैल को पहलगाम हमले पर न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा था कि ‘‘कश्मीर में उग्रवादियों ने 24 पर्यटकों की हत्या कर दी’’। समिति ने उस समय इस शब्दावली को गलत बताते हुए कहा था कि यह सीधा आतंकवादी हमला था, इसे ‘उग्रवाद’ नहीं कहा जा सकता। समिति ने अपने पोस्ट में ‘उग्रवादी’ शब्द को काटकर ‘आतंकवादी’ शब्द लाल रंग से लिखा था। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि TRF के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई वाशिंगटन की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रपति ट्रंप के न्याय के आह्वान को लागू करने की दिशा में भी एक अहम कदम है।भारत ने अमेरिका के इस फैसले का स्वागत किया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि यह भारत-अमेरिका के बीच आतंकवाद विरोधी सहयोग को और मजबूत करने वाला कदम है। जयशंकर ने उम्मीद जताई कि ऐसे कदम पाकिस्तान के आतंकी ढांचे पर भी दबाव बनाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड बनेगा माइनिंग टूरिज्म का हब, आज जेटीडीसीएल और सीसीएल के बीच होगा एमओयू

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 21 जुलाई 2025। झारखंड अपनी खनिज संपदा और खनन क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत को पर्यटन के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। झारखंड देश का ऐसा पहला राज्य बनने जा रहा है, जहां ‘माइनिंग टूरिज्म परियोजना’ की औपचारिक शुरुआत की […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण