‘यह जख्म जिंदगी भर नहीं भरेगा’: आज भी नम है पीड़ित परिवारों की आंखें, पहलगाम हमले की बरसी से पहले छलका दर्द

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू-कश्मीर 21 अप्रैल 2026। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की वादियों में हुआ आतंकी हमला आज भी दर्द की ऐसी आग बनकर जल रहा है, जिसकी तपिश एक साल बाद भी पीड़ित परिवारों के दिलों को झुलसा रही है। 22 अप्रैल 2025 को हुए इस हमले में 26 मासूम जिंदगियां पाकिस्तान समर्थित आतंकियों की गोलियों का शिकार बनीं और एक हंसता-खेलता माहौल खून से लाल हो गया। आज भी पीड़ित परिवार उस काले दिन को भूल नहीं पाए हैं और हर याद के साथ उनका दर्द और गहरा हो जाता है। कल इस जघन्य आंतकवादी हमले की पहला बरसी है। ऐसे में इस हमले में जान गवाने वाले कस्तुभ गनबोटे की पत्नी संगीता गनबोटे की आवाज में आज भी उनका दुख साफ झलकता है, जो कहती हैं कि यह जख्म जिंदगी भर नहीं भर सकता। यह सिर्फ एक हमला नहीं था, बल्कि कई परिवारों की जिंदगी को हमेशा के लिए उजाड़ देने वाली त्रासदी थी, जिसकी टीस आज भी उतनी ही तेज है।

कस्तुभ गनबोटे की पत्नी का छलका दर्द
कस्तुभ गनबोटे की पत्नी संगीता गनबोटे ने बताया कि यह घटना मेरी जिंदगी का सबसे दर्दनाक पल है और मैं इसे आखिरी सांस तक नहीं भूल पाऊंगी। उन्होंने बताया कि पति की मौत के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है और वे लगातार गहरे दुख में जी रही हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह आम लोगों की हत्या से किसी भी समस्या का हल नहीं निकलता।

उनका कहना है कि अगर किसी की कोई लड़ाई है तो उसे सरकार से बातचीत करनी चाहिए, निर्दोष लोगों को निशाना बनाना बिल्कुल गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए स्कूलों में बच्चों को जागरूक करना चाहिए कि ऐसी स्थिति में कैसे व्यवहार करना है।

पति के जाने के बाद परिवार संभाल रही प्रशांत सतपथी की पत्नी 
वहीं दूसरे पीड़ित प्रशांत कुमार सतपथी की पत्नी प्रियदर्शिनी आचार्य ने बताया कि इस हमले ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी है। पति के जाने के बाद घर का सहारा छिन गया और अब उन्हें अपने परिवार को चलाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो नौकरी और आर्थिक मदद देने का वादा किया था, उसमें से कुछ मदद तो मिली है, लेकिन सरकारी नौकरी अभी तक नहीं दी गई है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि वादे के अनुसार जल्द से जल्द नौकरी और पूरी सहायता दी जाए ताकि परिवार का भविष्य सुरक्षित हो सके।

भारत ने किया पलटवार, ऑपरेशन सिंदूर
गौरतलब है कि भारत ने इस आतंकी हमले के जवाब में पिछले साल 2024 में 6-7 मई की दरमियानी रात को आतंकियों का पनाहगाह पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत जवाबी हमला किया। इस हमले में भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों पर जोरदार बम बरसाए। सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हमला किया था, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई थी। हालांकि अब एक साल बाद कश्मीर में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं और पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ी है। लेकिन पीड़ित परिवारों के लिए यह घाव आज भी ताजा है और उनका दर्द समय के साथ कम नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

'हम जान दे रहे...': तीन साल की बेटी को जन्मदिन पर फंदे से लटकाया, फिर दंपती ने की खुदकुशी; नोट में लिखी ये बात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कुरुक्षेत्र 21 अप्रैल 2026। कुरुक्षेत्र के प्रेम नगर इलाके में सोमवार को दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां अपनी तीन साल की बेटी की बीमारी से परेशान होकर एक पति-पत्नी ने पहले उसे फंदे पर लटकाकर मार डाला। इसके बाद दोनों ने फंदे पर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप