भारतीय महिला फेडरेशन महिलाओं के समस्याओं के समाधान का क्रांतिकारी संगठन है -अरूणा पटेल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल/बिलासपुर 15 दिसंबर 2025। 14 दिसंबर को रीवा जिले के खबरी कला घनश्याम नगर गाँव में भारतीय महिला फेडरेशन का सम्मेलन कामरेड दुर्गा कोल की अध्यक्षता एवं कॉमरेड अरुणा पटेल एडवोकेट के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ महिलाओं की सम्मेलन में 95 बर्षीय कामरेड बद्री प्रसाद कोल बिशेष रुप से मौजूद थे कामरेड बद्री कोल ने बाँध की लड़ाई लड़ी थी सम्मेलन में मार्गदर्शन के लिये किसान नेता कामरेड गया मिश्रा बिशेष रुप से उपस्थित थे अपने उद्बोधन कामरेड अरुणा पटेल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में महिलाएँ आर्थिक ,सामाजिक ,एवं राजनैतिक रूप से बेहद पिछड़ी हैं मध्य प्रदेश में तो महिलाओं का शोषण बड़े पैमाने पर किया जाता है शोषित महिलाओं का पुलिस थाना में एफ आई आर तक दर्ज नहीं होता है आदिवासी महिलाओं की हालत तो अत्यंत दयनीय है सरकारी अस्पतालों में इलाज का इंतज़ाम तक नही होता है दवा और इलाज के अभाव में आये जच्चे एवं बच्चे की मृत्यु हो जाती है कुपोषण के कारण 40% बच्चे दम तोड़ देते शासन की निगरानी में नकली दवा बितरित की जाती हैं बनाधिकार क़ानून 2005 का घोर उल्लंघन किया जा रहा है पेशा क़ानून का पालन नहीं किया जा रहा है।

सिंगरोली में अडानी की खदान खोलने के लिए पचास हज़ार पेड़ काटे जा रहे हैं ऐसी परिस्थिति में गरीब महिलाओं को संगठन बनाकर लडने के बजाय कोई रास्ता नहीं है सभी की सहमति से एक कमेटी का गठन किया गया जो इस प्रकार है अध्यक्ष-अरती कोल उपाध्यक्ष-सुशीला साकेत सचिव-आरती कोल सह सचिव आशादेबी कोल कोषाध्यक्ष-उर्मिला कोल कार्यकारिणी सदस्य गण-रामरती आदिवासी ,सुशीला आदिवासी,राजकुमारी केवट,बिमला साकेत उर्मिला कोल,गुलाब कली कोल रानी कोल शैल कुमारी आदि सम्मेलन में पचास महिलाएं शामिल हुई।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन जी का राजनीतिक सफर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 15 दिसंबर 2025। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की राजनीतिक यात्रा की शुरुआत बतौर कार्यकर्ता हुई। वे 2006 में पटना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। वे लगातार पाँच बार विधायक निर्वाचित हुए। श्री नबीन 2008 में युवा मोर्चा के […]

You May Like

खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें