ओनिडा का ‘रीवायर्ड’ अवतार, 100-इंच स्क्रीन से प्रीमियम बाजार पर बड़ा दांव

admin
शेयर करे

‘रीवायर्ड’ रणनीति से ओनिडा ने प्रीमियम टीवी बाजार पर निशाना

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अनिल बेदाग

मुंबई, 05 अगस्त 2026। कभी अपने आइकॉनिक ‘डेविल’ से भारतीय घरों में पहचान बनाने वाला ओनिडा अब नए दौर की तकनीक के साथ अपनी कहानी को फिर से लिखने की तैयारी में है। ‘ओनिडा रीवायर्ड’ के जरिए कंपनी ने प्रीमियम कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में नई ऊर्जा के साथ उतरने का ऐलान किया है। इसकी पहली झलक कंपनी के फ्लैगशिप 100-इंच क्यूडी मिनी एलईडी टीवी में दिखाई देती है।

ओनिडा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर गुंजन श्रीवास्तव ने कहा, ओनिडा रीवायर्ड’ का हमारी विकास यात्रा का महत्वपूर्ण कदम है। प्रीमियम इनोवेशन, बेहतर ग्राहक अनुभव और मजबूत रिटेल व सर्विस नेटवर्क के जरिए हम ओनिडा को भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं।”

इसी दिशा में ओनिडा ने पूर्वी भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। कंपनी की राष्ट्रीय विकास रणनीति में महाराष्ट्र की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। चार दशकों से अधिक समय से ग्राहकों का भरोसा हासिल करने वाले ओनिडा के लिए ‘ओनिडा रीवायर्ड’ उसकी बदलाव की यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इसके जरिए कंपनी प्रीमियम कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स श्रेणियों में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करना चाहती है। इस रणनीति के तहत ओनिडा का जोर तेजी से नए उत्पाद और तकनीक विकसित करने, ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने, अपने रिटेल और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का विस्तार करने तथा बिक्री के बाद की सेवाओं को और मजबूत करने पर रहेगा।

आज ग्राहकों की पसंद तेजी से प्रीमियम, स्मार्ट और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी वाले उत्पादों की ओर बढ़ रही है। इसे देखते हुए ओनिडा नई तकनीक, बेहतर संचालन और बाजार की जरूरतों के अनुरूप उत्पादों के जरिए ग्राहकों को बेहतर और अलग अनुभव देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। ओनिडा के लिए पूर्वी भारत एक महत्वपूर्ण विकास बाजार है और ‘ओनिडा रीवायर्ड’ के तहत कंपनी यहां अपने विस्तार को और गति देगी। इस रणनीति में मुंबई की अहम भूमिका होगी।

इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए ओनिडा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के चीफ बिजनेस ऑफिसर श्री फारूक बेग ने कहा, “प्रीमियम टेलीविजन सेगमेंट में ग्राहकों की पसंद तेजी से बदल रही है। आज ग्राहक बड़ी स्क्रीन, सिनेमा जैसा देखने का अनुभव और ऐसी स्मार्ट टेक्नोलॉजी चाहते हैं, जो घर पर मनोरंजन के अनुभव को और बेहतर बनाए।

Leave a Reply

Next Post

धूत ट्रांसमिशन का आईपीओ 10 अगस्त को बाजार में मचेगा बड़ा घमासान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   अनिल बेदाग मुंबई, 05 अगस्त 2026। ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स क्षेत्र की कंपनी धूत ट्रांसमिशन लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) निवेशकों के लिए 10 अगस्त 2026 को खुलेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए ₹829 से ₹871 प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ में […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप