मृत्युदंड पर रोक लगाने की मांग से भारत ने बनाई दूरी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

संयुक्त राष्ट्र, 15 नवंबर 2026। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में मृत्युदंड पर रोक लगाने की मांग करने वाले प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया है। इस प्रस्ताव में सभी देशों से मृत्युदंड के इस्तेमाल पर रोक लगाने और इसे समाप्त करने की दिशा में कदम उठाने की अपील की गई थी। शुक्रवार को 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा में मतदान के बाद यह प्रस्ताव पारित हो गया। मैक्सिको की ओर से पेश किए गए ‘मृत्युदंड के इस्तेमाल पर रोक’ प्रस्ताव के पक्ष में 133 देशों ने मतदान किया, जबकि 33 देशों ने इसके विरोध में वोट दिया। वहीं, 16 देश मतदान से अनुपस्थित रहे। बहरीन, चीन, मिस्र, ईरान, इराक, जापान, कुवैत, मालदीव, ओमान, पाकिस्तान, कतर, सऊदी अरब और अमेरिका सहित भारत ने  प्रस्ताव के विरोध में मतदान किया।

प्रस्ताव में मृत्युदंड के लगातार इस्तेमाल पर गहरी चिंता जताई गई। साथ ही सभी देशों के इस अधिकार को दोहराया गया कि वे अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप अपनी कानूनी व्यवस्था और उचित दंड तय कर सकते हैं। प्रस्ताव में सभी देशों से मृत्युदंड पर रोक लगाने का आग्रह किया गया, ताकि भविष्य में इसे पूरी तरह समाप्त किया जा सके। इसके अलावा, जिन देशों ने मृत्युदंड खत्म कर दिया है, उनसे इसे दोबारा लागू नहीं करने की अपील की गई।

प्रस्ताव में कहा गया कि दुनियाभर में मृत्युदंड के इस्तेमाल को सीमित करने का रुझान बढ़ने के बावजूद वर्ष 2025 में फांसी दिए जाने की दर्ज घटनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसे लेकर गहरी चिंता जताई गई। इसमें सभी देशों से धीरे-धीरे मृत्युदंड के इस्तेमाल को सीमित करने की अपील भी की गई। 

प्रस्ताव में कहा गया कि 18 वर्ष से कम उम्र में अपराध करने वाले व्यक्तियों को मृत्युदंड नहीं दिया जाना चाहिए। साथ ही ऐसे मामलों में भी फांसी की सजा नहीं देने की अपील की गई, जहां अपराध के समय आरोपी की उम्र 18 वर्ष से अधिक होने की पुष्टि सटीक रूप से नहीं की जा सकती। इसके अलावा, गर्भवती महिलाओं, मानसिक या बौद्धिक दिव्यांगता से प्रभावित व्यक्तियों और बुजुर्गों को मृत्युदंड देने पर रोक लगाने की अपील की गई। प्रस्ताव में उन अपराधों की संख्या कम करने का भी आग्रह किया गया, जिनके लिए मृत्युदंड दिया जा सकता है। साथ ही अनिवार्य रूप से मृत्युदंड देने की व्यवस्था को समाप्त करने की बात कही गई।

Leave a Reply

You May Like

मृत्युदंड पर रोक लगाने की मांग से भारत ने बनाई दूरी....|....जनजाति गौरव दिवस या जल-जंगल-जमीन की लूट को छिपाने का पाखंड - दीपक बैज....|....धवन से गेल तक क्रिकेट के दिग्गजों का जमावड़ा, सुपर 90 सीजन 4 के लिए सातों टीमें तैयार....|....19 लोगों की जान ले चुका कबरा हाथी....|....इंदौर में सड़क पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष....|....उज्जैन की वैश्य टेकरी में फिर होगी खुदाई....|....पहाड़ों की बर्फबारी का एमपी में असर....|....मंगोलपुरी में फिर जूता फैक्टरी में लगी आग....|....सीएम योगी के बड़े एलान: अग्निवीरों को 20% आरक्षण....|....कुमामोतो मास्टर्स: लक्ष्य सेन ने फाइनल में बनाई जगह