’21वीं सदी में हिंद प्रशांत क्षेत्र दुनिया की दिशा तय करेगा’, बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 03 मार्च 2023। भारत के नेतृत्व में ‘क्वाड’ के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की। बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री हयाशी योशिमासा ने बैठक में भाग लिया। बैठक के बाद क्वाड देशों ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि हमारी आज की बैठक एक मुक्त और खुले इंडो पैसिफिक के लिए क्वाड देशों की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है, जो कि समावेशी और लचीला है।

इन मुद्दों पर क्वाड देश करेंगे सहयोग
क्वाड के माध्यम से हम समकालीन चुनौतियों जैसे स्वास्थ्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और अक्षय ऊर्जा, अहम और उभरती प्रोद्योगिकियों, बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी जैसे मुद्दों पर सहयोग करना चाहते हैं। बैठक के दौरान कई देशों के कर्ज के जाल में फंसने और पारदर्शी और निष्पक्ष कर्ज की व्यवस्था, अंतरिक्ष में सहयोग, साइबर सुरक्षा, मेरीटाइम सिक्योरिटी और आतंकवाद के मुद्दे पर भी बातचीत हुई। 

आसियान देशों से बढ़ाया जाएगा सहयोग
क्वाड देशों ने अपने संयुक्त बयान में आसियान देशों के साथ सहयोग बढ़ाने और एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाने की बात भी कही, जिसमें आसियान देशों की भी भूमिका होगी। मेरीटाइम में अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन, जिसमें दक्षिणी और पूर्वी चीन सागर भी शामिल है, की बात कही गई है। यथास्थिति में किसी भी तरह का एकतरफा बदलाव के विरोध की बात भी कही गई। 

बैठक के बाद क्या बोले विदेश मंत्री
बैठक के बाद ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने कहा कि हमारी बैठक बहुत अच्छी रही। मैं डॉ. एस. जयशंकर को हमारी मेजबानी करने के लिए धन्यवाद देती हूं। रायसीना डायलॉग में बात करने के लिए क्वाड सदस्यों के लिए यह एक अच्छा अवसर था। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा कि आज दिल्ली में क्वाड साथियों के साथ मिलकर अच्छा लगा। हम मानते हैं कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र 21वीं सदी में दुनिया की दिशा तय करेगा और इसकी शांति, स्थिरता और बढ़ती समृद्धि की रक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इससे पहले सितंबर 2022 में न्यूयॉर्क में ‘क्वाड’ के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई थी। 

Leave a Reply

Next Post

इंदौर टेस्ट में टीम इंडिया हारी, ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीता मुकाबला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंदौर 03 मार्च 2023। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में हार गई। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में कंगारू टीम ने नौ विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया। दूसरी पारी में उसे जीत के लिए 76 रन का लक्ष्य मिला। मैच के तीसरे […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर