स्वीप कार्यक्रम में युवा बढ़-चढ़कर निभा रहे हैं भागीदारी

शेयर करे

एनएसएस के युवाओं ने मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने उठाया बीड़ा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 10 अप्रैल 2024। जिले में स्वीप की गतिविधियां जारी है। शत-प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान ध्येय वाक्य को पूरा करने और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने समाज के हर तबके द्वारा अपने-अपने स्तर पर अहम भूमिका निभाई जा रहीं है।  जिले की राष्ट्रीय सेवा योजना के युवाओं ने भी मतदान के प्रति लोगों को जागरूक और प्रेरित करने का बीड़ा उठाया। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय और उससे सम्बद्ध कॉलेजो के हजारो स्वयं सेवक लोकसभा आम निर्वाचन में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वृहद अभियान चला रहे हैं। जिले के 43 स्कूलों और 38 कॉलेजों में एनएसएस की ईकाई लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत सहभागिता के लिए लगातार लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दीवार लेखन, नुक्कड़ नाटक, रैली, रंगोली, पेंटिंग, निबंध, भाषण प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए मतदाता जागरूकता से संबंधित संदेश का प्रसार कर रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक श्री मनोज सिन्हा ने बताया कि युवा उत्साह से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में भागीदारी निभा रहे है, और लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विश्वविद्यालय की नव मतदाता छात्रा प्रीती सिंह ने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए ये जरूरी है कि हम मतदान कर एक अच्छा प्रतिनिधि चुने जो हमारे क्षेत्र का विकास कर सके। छात्रा रितिका गुप्ता ने कहा कि सभी को निष्पक्ष होकर अपने जनप्रतिनिधि का चुनाव करना चाहिए और बिना किसी दबाव और भय के इस महापर्व में अपनी भगीदारी निभानी चाहिए। छात्र आयुष शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट कीमती है और सभी को प्राथमिकता से अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

जो अपने दायित्व का निर्वहन नहीं कर पाए वह डिफाल्टर है

शेयर करेभाजपा मोदी की असफलता से ध्यान हटाने प्रलाप कर रही लोकतंत्र में आलोचना तो होगी प्रधानमंत्री छुई-मुई नहीं होता जो आलोचना से मुरझा जाये छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 10 अप्रैल 2024। भारतीय जनता पार्टी मोदी की 10 साल की विफलताओं तथा जनहित के मुद्दों से ध्यान हटाने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड