1000 साल बाद भी पृथ्वीराज चौहान की जन्मभूमि आबाद है-विक्रांत मैसी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 09 जून 2025। इतिहास के पास हमें बताने को बहुत कुछ है कि हमने क्या-क्या झेला है। भले ही किताबों और दूसरी तरह के ज्ञान के ज़रिए लोग अतीत के बारे में जानते हैं, लेकिन सोनी के शो ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ का एक प्रोमो देखकर एक्टर विक्रांत मैसी को हमारे इतिहास के बारे में खुलकर बताने के लिए प्रेरणा मिली। विक्रांत मैसी टीवी इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने बालिका वधू में खास किरदार निभाया और खूब लोकप्रियता हासिल की। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और 12वीं फेल और द साबरमती रिपोर्ट जैसी फिल्मों से दमदार अभिनय किया। हाल ही में, उन्होंने चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान शो के प्रोमो को देखकर हमारे इतिहास पर अपनी सोच साझा की। दिलचस्प बात ये है कि शो भी सम्राट पृथ्वीराज चौहान की ज़िंदगी के एक बेहद अहम पहलू को सामने लाता है। इसपर अपनी राय रखते हुए विक्रांत मैसी कहते हैं, “कम लोग जानते हैं कि इतिहास मेरा फेवरेट सब्जेक्ट रहा है। मैं आज भी यूं ही किताबें पढ़ता हूं क्योंकि आज को समझने के लिए बीते हुए कल को समझना बहुत ज़रूरी है। हाल ही में मैंने सोनी टीवी के आने वाले शो का प्रोमो देखा तो मन में एक बात आई। कौन कहता है कि पृथ्वीराज चौहान मोहम्मद गौरी से हार गया? पृथ्वीराज चौहान ने बार-बार गौरी को युद्ध में हराया और बार-बार माफ़ किया। जब एक बार गौरी ने छल से बाज़ी जीती, उसने पृथ्वीराज को क़ैद कर लिया, उनकी आंखें निकलवा लीं और जानवरों जैसी मौत दी। आगे वह कहते हैं, “लेकिन किताबें कहती हैं और हमारा पड़ोसी देश सोचता है कि पृथ्वीराज हार गया। ये ग़लत है। पृथ्वीराज हारा नहीं। देश, समाज, सभ्यता, एक घटना और एक युद्ध से बनते या बिगड़ते नहीं हैं। सदियों और कभी कभी हज़ारों साल लग जाते हैं इन फ़ैसलों में। आज, लगभग 1000 साल बाद भी पृथ्वीराज चौहान की जन्मभूमि आबाद है। दिल्ली, अजमेर और पूरा हिंदुस्तान खुशहाल है, तरक़्क़ी कर रहा है। वहीं, मोहम्मद गौरी का घोर, पूरे संसार में सबसे पिछड़ा इलाक़ा बन गया है। आखिर में वह कहते हैं, “पृथ्वीराज आज भी आबाद हैं। हमें उन पर गर्व है। लेकिन मोहम्मद गौरी का नाम लेने वाला आज उनके देश में कोई नहीं है।

विक्रांत मैसी ने सच में सम्राट पृथ्वीराज चौहान के इतिहास को गहराई से महसूस किया है। सोनी टीवी और सोनी एल आई वी पर आने वाला शो चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान उनके जीवन के एक अहम अध्याय को सामने लाता है, जो भारत के सबसे वीर योद्धा-राजाओं में से एक को एक सच्ची श्रद्धांजलि है। यह शो दर्शकों के लिए एक रोमांचक अनुभव बनकर आया है, जो हर सोमवार से शुक्रवार, रात 7:30 बजे प्रसारित होता है। यह सिर्फ मनोरंजन ही नहीं करता, बल्कि हमारे इतिहास की जानकारी भी साथ लेकर आता है।

Leave a Reply

Next Post

कच्चा लेमन प्रोडक्शंस ने बोल्ड क्रिएटिव विजन के साथ लॉन्च किए कई प्रोजेक्ट्स

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 09 जून 2025। 2025 में प्रसिद्ध अभिनेत्री अनुपमा प्रकाश और गतिशील संस्थापक भागीदार तुषार मेहता द्वारा स्थापित, कच्चा लेमन प्रोडक्शंस एक मुंबई स्थित क्रिएटिव स्टूडियो है जो मध्यम वर्ग के भारत की रोजमर्रा की असाधारणता का जश्न मनाता है। सिर्फ़ एक प्रोडक्शन हाउस से […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान