भाजपा नेता और एक्टर राजेश अवस्थी का निधन, छत्तीसगढ़ में शोक की लहर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 फरवरी 2025। छत्तीसगढ़ से एक दुखद खबर सामने आई है। बीजेपी नेता और प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता राजेश अवस्थी का 42 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने रायपुर में अपने आखिरी सांस ली। राजेश अवस्थी की मौत हार्ट अटैक से हुई। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के बीजेपी कार्यकर्ताओं और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। राजेश अवस्थी ने शनिवार रात लगभग 11:30 बजे रायपुर में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार राजधानी रायपुर के मालवाड़ी श्मशान घाट में आज किया जाएगा। वे छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री जिसे छालीवुड के नाम से जाना जाता है के एक लोकप्रिय अभिनेता, प्रोड्यूसर और निर्देशक थे।

राजेश अवस्थी के योगदान को भाजपा ने किया याद

राजेश अवस्थी के निधन से बीजेपी को भी गहरी क्षति हुई है। वे पार्टी में एक महत्वपूर्ण पद पर थे। बीजेपी ने उन्हें सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के रूप में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके अलावा वे छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष भी रह चुके थे। राजेश अवस्थी ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ मुहिम की अगुवाई की थी और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए काम किया था।

छालीवुड के सुपरहिट अभिनेता

राजेश अवस्थी ने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दीं। उन्होंने ‘मायारु बाबू’, ‘मया 2’, ‘माया दे दे माया ले ले’, ‘परशुराम’, ‘टूरा चायवाला’, और ‘किरिया’ जैसी फिल्में की थीं। इसके अलावा उन्होंने एक वेब सीरीज ‘अनारकी’ में भी अहम भूमिका निभाई थी। इस वेब सीरीज में उन्होंने बॉलीवुड के कलाकारों के साथ अभिनय किया था। राजेश अवस्थी ने एंथॉलॉजी फिल्म ‘लंतरानी’ में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी ने विदेश नीति-चीन को लेकर कही ऐसी बात, भड़का सत्ता पक्ष, नेता विपक्ष से मांगे सबूत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 03 फरवरी 2025। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में चर्चा के दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसी बातें कही, जिन पर सदन में हंगामा हुआ और सत्ता पक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई। दरअसल राहुल […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'