अदाणी मुद्दे पर संसद भवन परिसर में विपक्ष का विरोध-प्रदर्शन, काला झोला टांगकर की नारेबाजी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 10 दिसंबर 2024। विपक्ष के नेताओं ने मंगलवार को अदाणी मुद्दे पर संसद परिसर में प्रदर्शन किया। वे काले झोले (बैग) लेकर आए थे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अदाणी के कार्टून छपे थे और सामने की तरफ मोदी-अदाणी भाई-भाई लिखा था। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस, द्रमुक, लेफ्ट और अन्य पार्टियों के सांसदों ने मकर द्वार के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने मोदी-अदाणी के खिलाफ नारे भी लगाए। इससे पहले राहुल गांधी ने विभिन्न मुद्दों पर पार्टी के रुख और संसद में आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए कांग्रेस सांसदों की बैठक की अध्यक्षता की। बता दें कि सोमवार को राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर एक नकली साक्षात्कार आयोजित किया था, जिसमें कांग्रेस सदस्य पीएम मोदी और उद्योगपति गौतम अदाणी के मुखौटे पहने हुए थे।

संसद परिसर के मकर द्वार के सामने राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य सांसदों ने सोमवार को मोदी अदाणी एक है और हमें न्याय चाहिए के नारे लगाए। शीतकालीन सत्र शुरू होने के बाद से ही अदाणी मुद्दे को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन तेज हो गया। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियां इस मामले में संयुक्त संसदीय जांच की मांग कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अदाणी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

क्या है अदाणी मामला?

भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अदाणी सहित सात लोगों पर अमेरिका के न्याय विभाग ने आरोप लगाया है कि उन्होंने आंध्र प्रदेश और ओडिशा सरकार के अधिकारियों को महंगी सौर उर्जा खरीदने के लिए रिश्वत दी। इससे अदाणी समूह को अदाणी समूह को अगले बीस वर्षों में दो अरब डॉलर से ज्यादा का मुनाफा हो सकता था। हालांकि, अदाणी समूह ने इन आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि अमेरिकी अभियोजकों के आरोप बेबुनियाद हैं और समूह सभी कानूनों का पालन करता है। अमेरिकी अधिकारियों ने कथित साजिश के संबंध में कनाडाई पेंशन फंड मैनेजर सीडीपीक्यू (कैस डी डेपो एट प्लेसमेंट डू क्यूबेक) के तीन पूर्व कर्मचारियों साइरिल कैबेनिस, सौरभ अग्रवाल और दीपक गुप्ता पर भी आरोप लगाए हैं। इसमें कहा गया कि उन्होंने ई-मेल नष्टकर और अमेरिकी सरकार को गलत जानकारी देने के लिए राजी होकर रिश्वत के मामले की जांच में बाधा पहुंचाई। बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश करने वाला सीडीपीक्यू अदाणी की कंपनियों में शेयरधारक है।

Leave a Reply

Next Post

फिर गर्माया सीमा विवाद, सीएम फडणवीस-शिंदे ने मराठी भाषी लोगों को समर्थन की पुष्टि की

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 10 दिसंबर 2024। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को कर्नाटक के सीमावर्ती इलाकों में मराठी भाषी लोगों को समर्थन की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार कर्नाटक के बेलगावी और आसपास के मराठी भाषी इलाकों के निवासियों का […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी