‘अगर मैं भारत की नागरिक होती तो…’, नीतीश कुमार की टिप्पणी पर फूटा अमेरिकी सिंगर का गुस्सा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 09 नवंबर 2023। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के विवादित बयान पर देश की सियासत गरमाई हुई है। नीतीश कुमार ने राज्य विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण में शिक्षा और महिलाओं की भूमिका समझाने के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है। उनके इस बयान का बीजेपी ने जमकर विरोध किया है। बिहार के सीएम अपने बयान के कारण देश भर में ट्रोल किए जा रहे हैं। अब यह मामला भारत से बाहर विदेश तक जा पहुंचा है। हॉलीवुड सिंगर मैरी मिलबेन ने नीतीश कुमार को फटकार लगाई है। 

मैरी मिलबेन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘नीतीश कुमार जी के कमेंट्स के बाद, मेरा मानना है कि एक साहसी महिला को आगे आकर बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करनी चाहिए। अगर मैं भारत की नागरिक होती, तो मैं बिहार जाती और मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ती। भाजपा को एक महिला को बिहार में नेतृत्व करने के लिए सशक्त बनाना चाहिए। यह महिला सशक्तिकरण और प्रतिक्रिया में विकास की सच्ची भावना होगी। या बिहार, जैसा शाहरुख ने जवान में चेतावनी दी थी, ‘वोट’ करें और बदलाव लाएं।

सीएम नीतीश कुमार का बयान?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि यदि लड़की पढ़ी लिखी रहेगी जो जनसंख्या नियंत्रण में रहेगी। इसी बात समझाने के लिए नीतीश कुमार ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि- ‘शादी के बाद लड़का-लड़की रात में कमरे में करता है, उसी से बच्चा पैदा होता है…’ आगे उन्होंने कहा कि बिहार में महिला साक्षरता सुधरी है, ये अब 51 से बढ़कर 73 फीसदी पर पहुंच गई है। इसके अलावा मैट्रिक पास लड़कियों की संख्या भी बढ़कर 24 से 55 लाख से ऊपर पहुंच गई है। इंटर पास लड़कियां की संख्या जो कभी 12 लाख के आसपास थी अब वह 42 लाख है। ग्रेजुएट महिलाओं की संख्या भी 4 लाख से 35 लाख हो गई है। बयान पर बढ़ते विवाद को देखते हुए नीतीश कुमार ने माफी भी मांग ली है। 

भाजपा ने नीतीश कुमार को घेरा
विधानसभा में नीतीश कुमार के अजीबो गरीब बयान पर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा नेता विधायक निक्की हेम्बरम ने नीतीश कुमार के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने जो कहा वह मर्यादित तरीके से कहा जा सकता था, लेकिन उन्होंने महिलाओं के प्रति संवेदनहीनता जताई। इसके अलावा भाजपा नेता तारा किशोर प्रसाद ने कहा कि सीएम इस बात को अच्छी तरह से कह सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

Leave a Reply

Next Post

महादेव सट्टेबाजी ऐप: मुंबई पुलिस ने 15,000 करोड़ रुपये की ‘धोखाधड़ी' के लिए 32 लोगों पर एफआईआर दर्ज की

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 09 नवंबर 2023। मुंबई पुलिस ने कथित तौर पर करीब 15,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में ‘महादेव’ सट्टेबाजी ऐप के ‘प्रवर्तक’ समेत 32 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। माटुंगा पुलिस के अधिकारी के […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ