खौफनाक वारदात: पत्नी के चरित्र पर था शक, हैवान पति ने ढाई साल की मासूम बच्ची का काटा गला; आंगन में फेंका शव

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जशपुर 17 मई 2025। दोकड़ा चौकी क्षेत्र के ढोढ़ीबहार गांव में एक दर्दनाक और मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। चरित्र पर शक के चलते एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी पर हमला करने की कोशिश की और फिर अपनी ही ढाई साल की मासूम बेटी की नृशंस हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, ढोढ़ीबहार निवासी विमल मिंज गांव के पास स्थित कोसाबाड़ी में चौकीदार का काम करता है। काम से करने के बाद दोपहर करीब दो बजे घर लौटा। पत्नी ने खाना परोसा, लेकिन उसने खाना खाने से मना कर दिया। विमल मिंज ने गुस्से में कहा, ‘मुझे नहीं खाना, तुम लोगों को खाना है तो खाओ।’ इसके बाद वह बरामदे में जाकर बैठ गया।

मासूम बेटी की गर्दन पर किया हमला
उस समय घर के भीतर पत्नी लिपाई का काम कर रही थी और उनकी ढाई साल की बेटी घर के बरामदे में खेल रही थी। अचानक शाम चार बजे विमल मिंज ने घर के भीतर से एक दौली (धारदार कृषि औजार) उठाकर पत्नी पर हमला करने की कोशिश की। जान बचाने के लिए पत्नी आंगन की ओर भागी, तभी आरोपी ने मासूम बेटी के गर्दन पर वार कर दिया।

आंगन में फेंककर फरार हो गया
बच्ची पर किए गए वार से वह लहूलुहान हो गई। आरोपी ने उसे उठाकर आंगन में फेंका और मौके से भाग गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और गंभीर हालत में बच्ची को कुनकुरी के हॉलीक्रॉस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलने पर दोकड़ा चौकी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने कुछ घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने में चौकी प्रभारी अशोक यादव, एएसआई नीता कुर्रे, प्रधान आरक्षक संजय, आरक्षक कुलकांत और इग्नासियुस की अहम भूमिका रही।

हत्या का प्रकरण दर्ज, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। साथ ही पुलिस एवं प्रशासन ने सभी से अपील की है कि यदि किसी घर में विवाद, तनाव या मानसिक अवसाद के लक्षण नजर आएं, तो समय रहते मदद लें और संबंधित विभागों से संपर्क करें।

Leave a Reply

Next Post

कबीरधाम: गन्ना बेचने के छह माह बाद भी किसानों का 40 करोड़ रुपये भुगतान लंबित, किसान कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कबीरधाम 17 मई 2025। कबीरधाम जिले में गन्ना बेचने के छह माह बाद भी किसानों को 40 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं मिला है। इस मुद्दे पर शुक्रवार को किसान कांग्रेस ने पंडरिया के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना के बाहर प्रदर्शन किया। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप