अब गृह मंत्रालय लेने पर अड़े एकनाथ शिंदे? शिवसेना बोली- जब फडणवीस उपमुख्यमंत्री थे तब…

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 07 दिसंबर 2024। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे पहले मुख्यमंत्री पद पर अड़े हुए थे। अब उन्होंने गृह मंत्रालय की मांग पकड़ ली है। महाराष्ट्र के डिप्टी ने एक बार फिर भाजपा से गृह विभाग की मांग की है। हालांकि, विभागों के आवंटन पर अभी कोई सहमति नहीं बनी है। सहयोगी दलों के बीच बातचीत चल रही है। इससे पहले, शिंदे ने लंबे समय तक डिप्टी सीएम पद स्वीकारने को लेकर भी सस्पेंस बनाए रखा था। हालांकि, उन्होंनेशपथ के बाद कहा था कि वह मुख्यमंत्री फडणवीस को हरसंभव सहयोग देंगे और एक टीम के रूप में काम करेंगे।

11 से 16 दिसंबर के बीच होगा मंत्रिमंडल विस्तार?

शिवसेना विधायक भारत गोगावले ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने भाजपा से महत्वपूर्ण गृह विभाग की मांग की है और विभागों के बंटवारे पर बातचीत जारी है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से ठीक पहले 11 से 16 दिसंबर के बीच मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। 

‘विभागों के आवंटन पर चल रही बातचीत’

बता दें, विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से राज्य की दूसरी राजधानी नागपुर में शुरू होगा। उन्होंने कहा, ‘जब देवेंद्र फडणवीस (शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में) उपमुख्यमंत्री थे, तब उनके पास गृह विभाग भी था। साहेब (शिंदे) ने गृह विभाग की मांग की है और (विभागों के आवंटन पर) बातचीत चल रही है।’

पीएम मोदी या अमित शाह के सामने रखी गई मांग

यह पूछे जाने पर कि किससे यह मांग की गई थी, गोगावले ने कहा कि यह शायद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की गई है। रायगढ़ जिले के महाड से विधायक ने कहा कि पिछली महायुति सरकार में शिवसेना के पास जो विभाग थे, उन्हें बदलने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभागों के बंटवारे पर बातचीत अगले दो दिन में पूरी हो जाएगी। 

पांच दिसबंर को ली थी शपथ

गौरतलब है, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में एक भव्य समारोह में तीसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। समारोह में महायुति के शीर्ष तीन राजनेताओं को छोड़कर किसी अन्य नेता को पद की शपथ नहीं दिलाई गई। भाजपा, शिवसेना और एनसीपी महायुति गठबंधन का हिस्सा हैं, जिसने पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीटें जीती थीं। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस: पूर्व IAS की गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी पर उठाए सवाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 07 दिसंबर 2024। सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि उसे पूर्व आईएएस अफसर अनिल टुटेजा की ईडी की तरफ से गिरफ्तारी […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ