मांदर की थाप पर कलेक्टर और बिरहोर आदिवासियों ने मनाया मतदाता जागरूकता का उत्सव

शेयर करे

कलेक्टर ने दिलाई मतदाता शपथ, वोटरों का किया सम्मान

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 03 मई 2024। लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में शामिल होने शहरों में नहीं अपितु सूदूर वनांचलों में भी  लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान कार्यक्रम में लोगों द्वारा बढ़-चढ़कर भागीदारी निभायी जा रही है। इसी क्रम में आज कोटा ब्लॉक के सुदूर गांव उमरिया दादर में बिरहोर जनजाति द्वारा पारंपरिक लोकनृत्य के जरिए मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। मांदर की थाप पर सधे कदमों  द्वारा किए जा रहे नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप के नोडल अधिकारी आर. पी. चौहान,बिरहोर समाज के मसीहा कहलाने वाले पदमश्री जागेश्वर यादव, बिरहोर समाज प्रमुख आनंद राम बिरहोर, बुधराम बिरहोर, बैगा समाज प्रमुख मिलन सिंह बैगा, राम सिंह बैगा, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी ओम पांडे, जनपद सीईओ युवराज सिन्हा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने  सभी को छत्तीसगढ़ी में मतदाता शपथ दिलाई। उन्होंने वरिष्ठ मतदाता, दिव्यांग मतदाता, नए मतदाता और नववधू बिरहोर वोटरों का सम्मान करते हुए 7 मई को सभी से मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में कलेक्टर ने भी बिरहोर आदिवासियों के साथ मांदर बजाया। उन्होंने मतदाता जागरूकता संदेश के गुब्बारे भीआसमान में छोड़े। 

कार्यक्रम में 22 पंचायतों से पहुंचे बिरहोर विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। महिला-पुरूषों द्वारा संयुक्त रूप से किए गए नृत्य ने समा बांध दिया। पंचायत भवन के पास कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह से जनजातीय परिवेश में सजाया गया था। उल्लेखनीय है कि कोटा जनपद पंचायत में बिरहोर जनजाति के 104 परिवार के 336 सदस्य निवासरत हैं। बिरहोर जनजाति का यह नृत्य लोगों की बीच एकजुटता की भावना पैदा करता है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण को अपने बीच पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने अपने पारंपरिक रीति रिवाजों से खुमरी एवं महुए के हार से कलेक्टर एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने बांस से बने कई सामग्री भी कलेक्टर को भेंट में दी। कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि सुदूर वनांचल में मतदाता जागरूकता के लिए यह कार्यक्रम हो रहा है, यह सुखद क्षण हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को मतदान कर अपना फर्ज निभाना है। मतदान केंद्र में आना आपकी जिम्मेदारी है और मतदान अच्छे से करवाना हमारी अर्थात प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र में भीषण गर्मी को देखते हुए मतदाताओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। कलेक्टर ने सभी से अनिवार्य रूप से मतदान की अपील की। कलेक्टर ने सभी को मतदाता शपथ दिलाई। सभी को मतदान करने और कराने के लिए प्रेरित किया। 

सीईओ जिला पंचायत आर. पी. चौहान ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं है यह हमारा कर्तव्य भी है। आज आप लोगो का जो उत्साह देखने को मिल रहा है ऐसा ही उत्साह 07 मई मतदान के दिन तक बनाए। शत प्रतिशत मतदान कर बिलासपुर का अभिमान बढ़ाए। पदमश्री श्री जागेश्वर यादव ने बिरहोर समाज के लोगों से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान एक उत्सव है इसमें हमें अपनी शत प्रतिशत सहभागिता निभानी है। उन्होंने कहा कि 07 मई के दिन सबसे पहले मतदान करें। पहले मतदान फिर जलपान को अपना ध्येय वाक्य बना लें।

Leave a Reply

Next Post

अमेठी में प्रियंका ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- भाजपा धन बल से लड़ती है, हम जनता के बल पर लड़ेंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अमेठी 03 मई 2024। अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को अमेठी के कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के बारे में कहा कि किशोरी लाल जी अमेठी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप